लाखों रुपए चलती गाड़ी से गिरे: सड़क से उठाकर ले गई महिला; घटना सीसीटीवी में कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में संदिग्ध लेन-देन से जुड़े एक मामले ने पुलिस और आम लोगों दोनों का ध्यान खींच लिया। तुकोगंज थाना क्षेत्र से जुड़े एक फाइनेंसर के कर्मचारी का लाखों रुपए से भरा बैग चलती स्कूटी से गिर गया, जिसे सड़क से गुजर रही एक महिला उठा ले गई। घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र के उषागंज छावनी इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक बैग में 40 लाख रुपए से अधिक नकदी होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि युवक कथित रूप से हवाला से जुड़े पैसों की डिलीवरी देने जा रहा था। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बैग में 40 लाख से ज्यादा होने की चर्चा, पुलिस बोली- शिकायतकर्ता ने कहा- बैग मिल गया
तुकोगंज क्षेत्र से एक युवक स्कूटी से नकदी भरा बैग लेकर जा रहा था। उषागंज छावनी क्षेत्र में बैग अचानक सड़क पर गिर गया, लेकिन युवक को इसकी जानकारी नहीं लगी। जब वह अपने तय स्थान पर पहुंचा तो स्कूटी पर बैग नहीं देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद युवक वापस उसी मार्ग पर लौटा और काफी देर तक बैग तलाशता रहा, लेकिन नहीं मिला।
परेशान होकर वह तुकोगंज थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ऑफिस से लेकर घटनास्थल तक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में दिखाई दिया कि बैग संयोगितागंज थाना क्षेत्र के ऊषागंज क्षेत्र में सड़क पर गिरा था।
कुछ देर बाद एक महिला वहां पहुंची और बैग उठाकर चेक किया, फिर जल्दी से वहां से निकल गई। आगे के फुटेज में महिला के साथ एक युवक भी नजर आया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों बैग लेकर चले गए।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!