मानपुर जुआ कांड में कुबड़ा कनेक्शन का हुआ खुलासा: आठ जिलों में फैला नेटवर्क; हाई कोर्ट पहुंचा होटल संचालक
KHULASA FIRST
संवाददाता

आईएएस के फार्म हाउस में जमी थी महफिल, मुख्य आरोपी जगदीश… पूछताछ में सामने आई ‘पटेल लिंक’
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर थाना क्षेत्र में 10 मार्च की रात आईएएस अधिकारी के फार्म हाउस में पकड़े गए हाई-प्रोफाइल जुआ कांड में अब परत-दर-परत नए खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड माने जा रहे मुख्य आरोपी जगदीश राठौड़ उर्फ ‘जगदीश कुबड़ा’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उसके साथ आरोपी पप्पू धोबो और आशीष जैन को भी दबोचा गया है। मामले में अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने पूरे जुए के नेटवर्क की गहराई और उसके संचालन के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जगदीश कुबड़ा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपी पप्पू को जेल भेज दिया गया, जबकि आशीष जैन को जमानत पर रिहा किया गया है।
ज्ञातव्य है आवलीपुरा गांव स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 18 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा था। हालांकि उस दौरान जुए का संचालन करने वाला मुख्य आरोपी कुबड़ा फरार हो गया था।
इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, जो अब जाकर पूरी हुई है।
‘जगदीश अंकल’ के नाम से चल रहा था खेल
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जगदीश राठौड़ ‘जगदीश अंकल’ और ‘जगदीश कुबड़ा’ के नाम से जुआरियों के बीच पहचाना जाता था। वह हर बार जुए का ठिकाना बदल देता था, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके। कभी होटल, तो कभी फार्म हाउस हर बार नई लोकेशन पर रातभर जुए की महफिल जमाई जाती थी।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी कुबड़ा ने आठ जिलों में जुआरियों का मजबूत नेटवर्क तैयार कर रखा था। इसमें इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन और देवास के लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इससे साफ है कि यह कोई छोटा-मोटा जुआ संचालन नहीं, बल्कि एक संगठित स्तर पर चल रहा खेल था।
कई पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार- पुलिस ने इस मामले में फार्म हाउस के केयरटेकर रणजीत जाट, ऋषि यादव और अर्जुन गिरवाल को गिरफ्तार किया था। इनसे मिली जानकारी के आधार पर ही पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई गई। मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे के अनुसार मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल थे व किस स्तर तक इसका संचालन किया जा रहा था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!