खबर
Top News

जानिये कब आंधी के साथ बारिश का अलर्ट: क्या तीसरी बार इस माह में करवट लेगा मौसम; अगले तीन दिन रहेंगे ऐसे हालात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मार्च 2026, 3:41 pm
शेयर करें:
जानिये कब आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मार्च महीने में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। तेज गर्मी के बीच अब तीसरी बार आंधी और बारिश का दौर आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 29 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
इस बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उज्जैन, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन इलाकों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दो बार बदल चुका है मौसम
इससे पहले भी मार्च में दो बार मौसम बदल चुका है। एक दौर तो लगातार चार दिन तक चला, जिसमें 45 से ज्यादा जिलों में बारिश और आंधी दर्ज की गई, जबकि 17 जिलों में ओले गिरे। इससे गेहूं, पपीता और केले की फसलों को भारी नुकसान हुआ। श्

27 मार्च से फिर बदल सकता है मौसम
अब तीसरा दौर 27 मार्च से शुरू होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इससे पहले गुरुवार को तेज गर्मी का असर रहेगा। खासकर भोपाल, उज्जैन, सागर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान ज्यादा बना रहेगा।

प्रदेश में बढ़ा तापमान
बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम, खंडवा, खरगोन और रायसेन में भी पारा 38 डिग्री के आसपास रहा। बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जबकि जबलपुर, इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में भी तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

फरवरी-मार्च में कई बार बदला मौसम
इस साल फरवरी में चार बार ओले और बारिश का दौर रहा, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। मार्च के पहले पखवाड़े में गर्मी बढ़ी, लेकिन बीच में तेज सिस्टम सक्रिय होने से फिर मौसम बदला और कई जगह ओले गिरे।

अप्रैल की शुरुआत भी असरदार
मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च की रात से एक और मौसम प्रणाली सक्रिय हो सकती है, जिससे अप्रैल की शुरुआत भी आंधी-बारिश के साथ होने के आसार हैं।

अप्रैल-मई में पड़ेगी तेज गर्मी
आने वाले समय में गर्मी का असर और बढ़ेगा। अप्रैल और मई में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग भी गर्म रहेंगे।

मार्च में तीनों मौसम का असर
प्रदेश में मार्च के दौरान ठंडी रात, गर्म दिन और बीच-बीच में बारिश का ट्रेंड रहता है। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां अलग-अलग समय पर तीनों मौसम का असर महसूस हो रहा है।

संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

1 minute ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

15 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

29 minutes ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 1 hour ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 1 hour ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 1 hour ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 1 hour ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 2 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 2 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 2 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 2 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 2 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 2 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 3 hours ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 3 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 3 hours ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 3 hours ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!