जानिये मौसम फिर कबसे बदलेगा: कहां है आंधी और बारिश की चेतावनी; अगले तीन दिन गर्मी का क्या हाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 26 मार्च से प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस नए सिस्टम का असर खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में देखने को मिलेगा।
प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा
इससे पहले अगले तीन दिन प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा। दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव एमपी तक पहुंचेगा। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, हालांकि इसका प्रदेश के मौसम पर खास असर नहीं पड़ेगा।
बारिश थमी तो बढ़ी गर्मी
18 से 21 मार्च के बीच प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर रहा, जो सप्ताहांत में थम गया। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकांश शहरों में पारा 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
प्रमुख शहरों में उज्जैन 34 डिग्री, इंदौर 33.3 डिग्री, भोपाल 33 डिग्री, ग्वालियर 31.8 डिग्री और जबलपुर 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 37.7 डिग्री तक पहुंच गया। रायसेन, रतलाम, खरगोन, नरसिंहपुर और गुना में भी पारा 33 से 37 डिग्री के बीच रहा।
चार दिन तक चला बारिश-ओलों का असर
पिछले चार दिनों में सक्रिय मजबूत सिस्टम के चलते प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश हुई, जिनमें से 17 जिलों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। तेज आंधी और ओलों से केला, पपीता और गेहूं जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। धार और खरगोन समेत कई जिलों में किसानों ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी है।
फरवरी-मार्च में बार-बार बदला मौसम
इस साल फरवरी में चार बार मौसम बदला और कई बार ओले-बारिश का दौर रहा। मार्च के पहले पखवाड़े में गर्मी ने जोर पकड़ा, लेकिन अब फिर मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मार्च में पहली बार इतना मजबूत सिस्टम सक्रिय हुआ, जिसका असर लगातार चार दिन तक बना रहा।
अप्रैल-मई में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल अप्रैल और मई में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी तेज गर्मी का दौर रहेगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!