उधारी के विवाद में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार: जहां घटना को दिया था अंजाम वहीं उठक-बैठक लगवाकर मंगवाई माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर क्षेत्र में उधारी के पैसे को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले बदमाश को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उसी जगह ले जाकर कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाते हुए माफी मंगवाई, जहां उसने वारदात की थी। इस दौरान आरोपी भविष्य में अपराध नहीं करने की कसम भी खाता रहा।
टीआई तिलक कारोले के मुताबिक घायल मोहम्मद फैजान निवासी केशव नगर ने बताया कि आरोपी तनवीर कुरैशी उर्फ तन्नु मंजरा से उधारी के रुपए समय पर नहीं लौटाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल फैजान को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल से पूछताछ के आधार पर धारा 109(1), 119(1) और 296(ए) बीएनएस का केस दर्ज कर आरोपी तनवीर कुरैशी (23) निवासी लक्ष्मी नगर को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस टीम आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां उसने मोहल्ले के लोगों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और उठक-बैठक लगाकर भविष्य में अपराध नहीं करने की कसम खाई। प्रारंभिक जांच में आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले दर्ज होना पाया गया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!