मोबाइल विवाद में दोस्त बन गया कातिल: शराब पार्टी के दौरान युवक की गला दबाकर हत्या; पुलिस ने मामला दर्ज किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या का निकला। प्रारंभिक जांच में अधिक शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने मोबाइल में आईडी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद कर दी थी। आरोपी ने पहले युवक का सिर दीवार में दे मारा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार 3 जून को ऋषि नगर निवासी 33 वर्षीय रोहित पुत्र गोपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की। घटनास्थल पर रोहित के गले पर दबाव के निशान दिखाई दिए, वहीं शव के पास किसी अन्य व्यक्ति की चप्पल भी मिली थी।
इन परिस्थितियों ने पुलिस का संदेह बढ़ा दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि रोहित की मौत गला दबाने से हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।
जांच के दौरान मृतक के पिता गोपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात रोहित का दोस्त देवेन्द्र पुत्र संतराम उमर (32) निवासी दुर्गानगर उसके घर आया था। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। रात में वह सो गए थे और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि देवेन्द्र कब वहां से चला गया।
पुलिस ने संदेह के आधार पर देवेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एसआई सीमा मुवेल द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान मोबाइल में आईडी चलाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में उसने रोहित का सिर दीवार में दे मारा। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने रोहित का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार रोहित पीओपी लगाने का काम करता था और परिवार के साथ ऋषि नगर में रहता था। वह मूल रूप से बिहार का निवासी था। घटना के समय उसकी गर्भवती पत्नी मायके गई हुई थी, जबकि उसकी मां बिहार में रिश्तेदारी में आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। घर में केवल उसके पिता मौजूद थे, जो रात में सो गए थे।
मृतक के पिता ने बताया कि रोहित की पत्नी गर्भवती है और इसी महीने उसकी डिलीवरी होने वाली है। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!