फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग: होटल से ऐसे उठाया युवक को; जमकर पीटा, फिर क्यों छोड़कर भागे बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां डीडी नगर स्थित मन्नत होटल से एक युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया। बदमाश युवक के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे जबरन कार में डाल ले गए और करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोस्तों के साथ खाना खाने गया था युवक
पीड़ित गौरव उर्फ टिल्ली यादव सोमवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे के बीच अपने दोस्तों के साथ मन्नत होटल खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान वहां कुछ युवक आए और गौरव से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसे जबरन पकड़कर खींचते हुए अपनी गाड़ी में डाल लिया और मौके से फरार हो गए।
गवाही बदलने का बना रहे थे दबाव
अस्पताल में भर्ती गौरव ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं में हेमू, दिम्मू और विजय पंडित शामिल थे। उसके अनुसार, ये लोग किसी पुराने मामले में उस पर गवाही बदलने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
एक घंटे तक बंधक बनाकर पीटा
आरोपियों ने गौरव को करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा और जमकर मारपीट की। मारपीट के चलते उसे गंभीर चोटें आईं। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी और पुलिस की सक्रियता बढ़ी, तो बदमाश उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि युवक के अपहरण और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक को छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इलाके में दहशत का माहौल
दिनदहाड़े होटल के भीतर से हुए इस अपहरण की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!