खबर
Top News

Kia Syros EV भारत में लॉन्च: एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी तक की रेंज; जानिए कीमत और फीचर्स

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 4:26 pm
शेयर करें:
Kia Syros EV भारत में लॉन्च

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में यह सबसे किफायती मॉडलों में से एक होगी। इसकी डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू की जाएगी।

कई वेरिएंट्स में पेश किए
कंपनी ने Syros EV को HTK, HTK+, HTX, HTK+ ER, HTX ER, HTX+ ER और X-Line ER समेत कई वेरिएंट्स में पेश किया है। 42kWh बैटरी वाले बेस वेरिएंट की कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि 51.4kWh एक्सटेंडेड रेंज वर्जन की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये है। टॉप X-Line ER वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये तय की गई है।

इलेक्ट्रिक लुक के साथ प्रीमियम डिजाइन
नई Syros EV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल से प्रेरित है, लेकिन इसे इलेक्ट्रिक पहचान देने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, Ice Cube LED हेडलैंप, Star Map LED लाइटिंग, एयरो-डिजाइन अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं। एसयूवी को नौ अलग-अलग एक्सटीरियर कलर विकल्पों में पेश किया गया है।

केबिन में आधुनिक तकनीक
इंटीरियर में 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Harman Kardon का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइटिंग और 16 लीटर का फ्रंक (फ्रंट स्टोरेज) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

526 किमी तक की रेंज
Syros EV दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है। 42kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 443 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज देता है, जबकि 51.4kWh बैटरी के साथ यह एसयूवी 526 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी के अनुसार, 100kW DC फास्ट चार्जर से बड़ी बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज करने में लगभग 39 मिनट लगते हैं।

सेफ्टी और वारंटी
सुरक्षा के लिए एसयूवी में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, सभी पहियों पर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी
कंपनी पहले मालिक के लिए बैटरी पर 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी भी दे रही है। साथ ही देशभर में 20,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 5 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 7 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 8 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 8 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!