खबर
Top News

खुलासा फर्स्ट की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 7:44 pm
शेयर करें:
खुलासा फर्स्ट की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता

खुलासा फर्स्ट।
खुलासा फर्स्ट की एक और सफल वर्षगांठ पर शहर के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि खुलासा फर्स्ट ने कुछ ही सालों में लोगों के दिलों पर राज कर लिया है। शिक्षा, राजनीति, खेल और खासतौर पर अपराध से जुड़ी हर खबर का खुलासा करने का अंदाज ही खुलासा फर्स्ट को दूसरे अखबारों से अलग बनाता है। खुलासा फर्स्ट इसी तरह सफलता के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही जनता की उम्मीद है।

निष्पक्ष पत्रकारिता का भरोसेमंद मंच
आज के समय में निष्पक्ष पत्रकारिता दुर्लभ होती जा रही है, लेकिन खुलासा फर्स्ट ने इस भरोसे को कायम रखा है। मैं प्रतिदिन इसका अध्ययन करता हूं। राजनीतिक खबरों की तथ्यपरक प्रस्तुति इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

खबरें किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि सच्चाई के आधार पर प्रकाशित होती हैं। आठ वर्ष पूरे होने पर खुलासा फर्स्ट परिवार और प्रधान संपादक अंकुर भाई को हार्दिक बधाई। विश्वास है कि यह अखबार आगे भी निर्भीक, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करेगा। - रमेश मेंदोला, विधायक, क्षेत्र-2

सच्ची और बेबाक पत्रकारिता की पहचान
खुलासा फर्स्ट मेरे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुका है। हर दिन दोपहर में मैं इसे जरूर पढ़ता हूं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि राजनीतिक खबरों में किसी तरह का पक्षपात नजर नहीं आता। भाजपा से जुड़ी खबरें हों या किसी अन्य दल की, हर खबर तथ्य और सच्चाई के आधार पर प्रकाशित होती है।

आठवें वर्ष में प्रवेश करने पर प्रधान संपादक अंकुर भाई सहित पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि अखबार इसी तरह जनविश्वास बनाए रखे और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। - गोलू शुक्ला, विधायक, क्षेत्र-3

तथ्यपरक पत्रकारिता की मिसाल
मैं खुलासा फर्स्ट की नियमित पाठक हूं। राजनीतिक खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपूर्ण प्रकाशन इस अखबार की सबसे बड़ी विशेषता है। कई बार खबरें आलोचनात्मक भी होती हैं, लेकिन वे हमेशा सच्चाई पर आधारित होती हैं, जो इसकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती हैं। आठ वर्ष पूरे होने पर खुलासा फर्स्ट की पूरी टीम और प्रधान संपादक अंकुर भाई को हार्दिक बधाई। मेरी शुभकामनाएं हैं कि यह अखबार निरंतर प्रगति करे और स्वच्छ पत्रकारिता का मानदंड बना रहे। - मालिनी गौड़, विधायक, क्षेत्र-4

पर्याप्त राजनीतिक खबरों का प्रकाशन
मैं खुलासा फर्स्ट का नियमित पाठक हूं और प्रतिदिन दोपहर में इसे अवश्य पढ़ता हूं। इस अखबार में राजनीतिक खबरों का प्रकाशन पूरी निष्पक्षता और तथ्यात्मकता के साथ किया जाता है। भाजपा से जुड़ी खबरें हों या अन्य दलों से संबंधित, सभी का संतुलित और सच्चाई पर आधारित प्रस्तुतीकरण इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। आठ वर्ष पूरे होने पर खुलासा फर्स्ट की पूरी टीम एवं प्रधान संपादक अंकुर भाई को हार्दिक बधाई। मेरी शुभकामनाएं हैं कि यह समाचार-पत्र आगे भी निष्पक्ष और स्वच्छ पत्रकारिता की मिसाल कायम करे। - महेंद्र हार्डिया, विधायक, क्षेत्र-5

अखबार निरंतर तरक्की करे
खुलासा फर्स्ट पढ़कर तमाम जिज्ञासाएं शांत हो जाती हैं। इसमें सभी विषयों को छुआ जाता है। प्रशासनिक, राजनीतिक, नगर निगम समेत तमाम विषयों की खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया जाता है। एक तरह से ये संपूर्ण अखबार है। आठ वर्ष पूरे होने पर मेरी ओर से पूरी खुलासा टीम को बधाई और शुभकामनाएं। अखबार निरंतर तरक्की करे और पत्रकारिता के नित-नए सोपान कायम करे। - डॉ. दीप्ति हाड़ा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष

समाज को जाग्रत करने वाला अखबार
लोकतंत्र के चौथे सबसे मजबूत स्तंभ पत्रकारिता की हमारे इंदौर की कड़ी खुलासा फर्स्ट को 8 वर्ष पूर्ण होने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं। आपने जिस निडरता से आमजन की समस्याओं, समाज में चल रही अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया और करते आ रहे हैं, उसने समाज को जाग्रत करते हुए सही दिशा देने का कार्य किया, जो प्रशंसनीय है। आगे भी आप आमजन की समस्याओं के लिए एवं राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक मुद्दों पर अपनी बेबाक लेखनी जारी रखें। खुलासा फर्स्ट के उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। - संदीप दुबे, पूर्व महामंत्री, भाजपा इंदौर

यथा नाम तथा गुण
अंकुर भाई के नेतृत्व में खुलासा फर्स्ट ने यथा नाम तथा गुण को सार्थक किया है। आज अखबार का इंदौर ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश के लोग इंतजार करते हैं, तो इसके पीछे पूरी टीम की कड़ी मेहनत और सूझबूझ है।

न तो किसी व्यक्ति, न संस्था और न राजनीतिक दल के प्रति कोई दुर्भावना नजर आती है। आपकी ईमानदार और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति शुभकामना और टीम को बहुत बधाई। इंदौर को सच से रूबरू कराते रहें। - मोहन सेंगर, संरक्षक, राजपूत समाज

एक अखबार में सारा संसार
खुलासा फर्स्ट एक अखबार में सारा संसार सिमटा नजर आता है। सभी विषयों की खबरें बिना किसी लाग-लपेट और बनावट के प्रकाशित की जाती हैं। आज के दौर में ऐसी पत्रकारिता मुश्किल है, लेकिन खुलासा फर्स्ट अपना काम बेहतरीन तरीके से कर रहा है।

निश्चय ही इसके पीछे पूरी टीम की अथक मेहनत है। आठ वर्ष पूरे होने पर सबको बधाई और शुभकामनाएं कि आप लोग लगातार तरक्की करें और पाठकों की उम्मीदों पर खरे उतरते रहें। -डॉ. मालासिंह टाकुर, प्रांतीय उपाध्यक्ष विहिप

सबकी खबर सबको खबर
खुलासा फर्स्ट संपूर्ण अखबार है। इसमें सबकी खबर सबको खबर हो जाती है। औद्योगिक क्षेत्र की खबरें भी मिल जाती है। कई खबरों पर हमारे बीच चर्चा भी होती है और हमें दिशा मिलती है। बिना झिझक, बेधड़क खबरें छापने का आपका अंदाज निराला है जो सीधा दिल को छू लेता है।

खुलासा फर्स्ट अपना काम बेहतरीन तरीके से कर रहा है। निश्चय ही इसके पीछे पूरी टीम की अथक मेहनत है। आठ वर्ष पूरे होने पर सबको बधाई और शुभकामनाएं कि आप लोग लगातार तरक्की करें और पाठकों की उम्मीदों पर खरे उतरते रहें। संदीप महाजन, प्रबंधक, एआईएमपी।

देश का नंबर-1 अखबार बनेगा खुलासा फर्स्ट
खुलासा फर्स्ट द्वारा जिस प्रकार से खबरों का प्रकाशन किया जाता है और जो शहरहित की स्टोरी दी जाती है, वह पाठकों के मन में उत्सुकता पैदा करती है। हर दिन खुलासा फर्स्ट का इंतजार रहता है। शीघ्र ही यह मध्य प्रदेश और भारत का नंबर-1 अखबार बने ऐसी शुभकामनाएं। - डॉ. संतोष वाधवानी, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ एवं सांसद प्रतिनिधि

संबंधित समाचार

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

5 minutes ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

11 minutes ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

24 minutes ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

32 minutes ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

34 minutes ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 1 hour ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 1 hour ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 1 hour ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 1 hour ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 1 hour ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 2 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 2 hours ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 2 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 2 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 3 hours ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 3 hours ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!