खान सर की मुश्किलें बढ़ी: हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज; गिरफ्तारी की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कदमकुआं थाना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उनकी कोचिंग संस्थान से जुड़े फायरिंग वीडियो सामने आने के बाद की गई है।
यह है पूरा मामला
2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान हुई मारपीट और हंगामे के बीच उनके सुरक्षा गार्डों द्वारा फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
दोनों गार्डों को भेजा जेल
जांच के दौरान फायरिंग करते दिखाई देने वाले दोनों गार्डों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ में गार्डों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कथित तौर पर खान सर के निर्देश पर फायरिंग की थी।
खान सर का पक्ष
खान सर ने कहा है कि उन्हें अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उनका कहना है कि "फायरिंग सेल्फ डिफेंस में की गई थी। गार्ड्स ने अपनी सुरक्षा और कोचिंग परिसर की सुरक्षा के लिए गोली चलाई थी। इसकी जांच संबंधित एजेंसियां करेंगी।"
पुलिस की कार्रवाई तेज
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार कानून-व्यवस्था की स्थिति और संभावित प्रतिक्रिया को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई।
पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!