खान सर कोचिंग विवाद: फिर सड़कों पर उतरे छात्र; कार्रवाई पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर तेज हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र पटना कॉलेज के बाहर एकत्र हुए और कारगिल चौक तक मार्च निकालने की तैयारी की।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन वाहन भी मौके पर बुलाया गया है।
छात्रों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि बिना निष्पक्ष जांच के किसी को जेल भेजना उचित नहीं है। उनका आरोप है कि मामले की पूरी जांच किए बिना कार्रवाई की गई है। छात्रों ने मांग की कि पहले स्वतंत्र जांच कराई जाए और उसके बाद ही किसी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।
प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि रौशन आनंद के जेल में रहने से हजारों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ रहा है।
कोर्ट से नहीं मिली राहत
इधर, रौशन आनंद की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उनकी बेल याचिका खारिज कर दी। इसके बाद छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई।
खान सर को मिली अंतरिम राहत
वहीं इसी मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर भी पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए कहा है कि अगली सुनवाई या अगले आदेश तक उनके खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाए।
आत्मरक्षा में फायरिंग का दावा
खान सर की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि गोली आत्मरक्षा की स्थिति में चलाई गई थी और इसका उद्देश्य किसी प्रकार का भय या दहशत फैलाना नहीं था।
20 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर के वकील के अनुसार अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 20 जून को होगी। अब इस मामले में सभी की नजर अदालत की आगामी सुनवाई और जांच की प्रगति पर टिकी हुई है।
मामला बना चर्चा का केंद्र
एक ओर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है, तो दूसरी ओर अदालत में चल रही कानूनी प्रक्रिया ने इस मामले को राज्यभर में चर्चा का विषय बना दिया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!