खबर
Top News

कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे खान सर: इस मामले में दर्ज हुई थी FIR

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 12:44 pm
शेयर करें:
कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे खान सर

खुलासा फर्स्ट, पटना।
चर्चित शिक्षक और ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे। उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी पुलिस
खान सर के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पटना पुलिस की कई टीमें लगातार उनकी कोचिंग और आसपास के इलाकों में सक्रिय रहीं। शुक्रवार रात पुलिस की पांच गाड़ियां अलग-अलग समय पर कोचिंग संस्थान पहुंचीं, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे। पुलिस द्वारा बार-बार लाउडस्पीकर से छात्रों से घर लौटने की अपील की गई, लेकिन छात्र पूरी रात मौके पर बने रहे।

कोचिंग में मौजूद होने की चर्चा
खान सर को जानने वाले कुछ लोगों का दावा था कि वे कोचिंग संस्थान के भीतर ही मौजूद हैं, जबकि कुछ अन्य लोगों ने इसके विपरीत जानकारी दी। इसी बीच छात्रों को भेजे गए एक संदेश में बताया गया कि "आज भी सर की क्लास होगी", जिससे अटकलों का दौर तेज हो गया।

गार्ड्स के बयान के बाद दर्ज हुआ केस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों बॉडीगार्ड्स ने पूछताछ में बयान दिया कि फायरिंग से पहले उन्हें कहा गया था कि "गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे।" इसी बयान के आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

2 जून को कोचिंग सेंटर पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट की सूचना सामने आई थी। बाद में फायरिंग का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कोचिंग के सुरक्षाकर्मी हथियार चलाते दिखाई दिए थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है।

पुलिस की छात्रों से अपील
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या बहकावे में न आने की अपील की है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई। फिलहाल कोर्ट और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

4 minutes ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

27 minutes ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

30 minutes ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 2 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 2 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 2 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 2 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 3 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 3 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 3 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 3 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!