खबर
Top News

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अक्टूबर 2026, 3:27 pm
शेयर करें:
बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इंटरनेट का इस्तेमाल हर व्यक्ति, यहां तक कि बच्चों के लिए भी अधिकार से जुड़ा विषय है। इंटरनेट पर आपत्तिजनक सामग्री मौजूद होने के कारण बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना उचित नहीं होगा।

अदालत ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनकी स्वतंत्रता का भी ध्यान रखना जरूरी है। पूरी तरह पाबंदी लगाने से बच्चे कम सुरक्षित वेबसाइटों और मंचों की ओर जा सकते हैं और ऑनलाइन धमकी या शोषण का सामना करने पर शिकायत करने से भी डर सकते हैं।

न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी ऑनलाइन सामग्री की पहचान कर उसे हटाने की व्यवस्था मजबूत करने से संबंधित मामले में ये टिप्पणियां कीं।

अदालत ने कहा कि एक मंच से ऐसी सामग्री हटाने के बावजूद उसके दूसरे मंचों पर मौजूद रहने या दोबारा अपलोड होने की आशंका बनी रहती है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार को ऐसी सामग्री का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

अदालत के निर्देश के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनियों को संबंधित सामग्री हटाने के दो घंटे के भीतर पुलिस या साइबर अपराध पोर्टल को इसकी सूचना देनी होगी। राष्ट्रीय डेटाबेस में सामग्री की डिजिटल पहचान दर्ज की जाएगी। इसमें तस्वीरों और वीडियो का डिजिटल हैश तथा उस वेबसाइट का लिंक शामिल होगा, जहां सामग्री मौजूद थी।

डेटाबेस में किसी सामग्री को शामिल करने से पहले कम से कम तीन प्रशिक्षित विशेषज्ञ स्वतंत्र रूप से उसकी जांच करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सामग्री वास्तव में बच्चों के यौन शोषण से संबंधित है या नहीं। शुरुआती जांच में सॉफ्टवेयर की सहायता भी ली जा सकेगी।

सोशल मीडिया कंपनियों को अपने मंचों पर मौजूद सामग्री का डेटाबेस से मिलान करने की सुविधा देने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले हटाई जा चुकी सामग्री को किसी दूसरे मंच पर दोबारा अपलोड किए जाने पर भी पहचाना जा सकेगा।

अदालत ने डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश दिए। सामग्री की जांच का रिकॉर्ड रखा जाएगा और डेटाबेस तक पहुंच बनाने वालों का विवरण दर्ज होगा। समय-समय पर स्वतंत्र लेखा-परीक्षा की जाएगी। साथ ही, गलत तरीके से दर्ज की गई सामग्री को हटाने और उसके खिलाफ शिकायत करने की व्यवस्था भी बनानी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केवल तकनीकी उपाय बच्चों को इंटरनेट पर सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। बच्चों को ऑनलाइन खतरों की पहचान करने, अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने और किसी गलत व्यवहार का सामना करने पर मदद मांगने के तरीके भी सिखाने होंगे।

बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार सहमति, स्वस्थ संबंधों, सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श, ऑनलाइन शोषण तथा उसकी शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने पर जोर दिया गया है। अदालत ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) तथा राज्यों की शैक्षिक संस्थाओं को बाल मनोवैज्ञानिकों, शिक्षकों और अभिभावक विशेषज्ञों की मदद से इस संबंध में अध्ययन सामग्री तैयार करने को कहा है।

अदालत ने सशुल्क और सदस्यता आधारित वेबसाइटों तथा सेवाओं की भी सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित करना होगा कि इनके माध्यम से बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी या अन्य प्रतिबंधित सामग्री दिखाई न जाए और न ही उसका प्रसार हो। केंद्र सरकार से यह विचार करने को भी कहा गया है कि ऐसी सामग्री से अर्जित रकम जब्त कर वापस लेने की व्यवस्था बनाई जा सकती है या नहीं।

केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लागू करने के लिए जरूरी नियम और कार्यप्रणाली तय करनी होगी। आवश्यकता पड़ने पर सूचना प्रौद्योगिकी कानून और संबंधित नियमों में बदलाव पर भी विचार करना होगा। सरकार को हलफनामा दाखिल कर बताना होगा कि निर्देशों के पालन में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर 2026 को होगी।


संबंधित समाचार

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

3 minutes ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

7 minutes ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

11 minutes ago
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

17 minutes ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

22 minutes ago
वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

26 minutes ago
कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
Top News

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

26 minutes ago
भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार
Top News

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

34 minutes ago
गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं
Top News

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

40 minutes ago
गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका
Top News

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

41 minutes ago
वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए
Top News

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

44 minutes ago
खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक
Top News

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

about 1 hour ago
गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला
Top News

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

about 1 hour ago
जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज
Top News

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

about 1 hour ago
इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा
Top News

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

about 1 hour ago
आधी रात नशेड़ियों का तांडव
Top News

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!