केदारनाथ हेली सेवा: आज से शुरू होगी हेलीकॉप्टर की बुकिंग; यहां से मिलेगा टिकट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
पवित्र चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल से विधिवत शुरू होने जा रही है। इसी दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ चारधाम यात्रा पूरी तरह गति पकड़ लेगी।
लाखों श्रद्धालु करवा चुके ऑनलाइन पंजीकरण
इस बार यात्रा को लेकर देश ही नहीं, विदेशों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक लाखों श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने भी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग आज से
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज शाम 6 बजे से शुरू की जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।
सीईओ आशीष चौहान ने स्पष्ट किया है कि हेली टिकटों की बुकिंग केवल आईआरसीटीसी (IRCTC) के अधिकृत पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही की जाएगी। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध रहेंगे।
पंचकेदार के कपाट खुलने की तिथियां भी तय
चारधाम के साथ-साथ पंचकेदार के प्रमुख मंदिरों के कपाट खुलने की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। तुंगनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। इससे पहले 20 अप्रैल को भगवान की डोली मक्कूमठ से प्रस्थान करेगी।
वहीं, मदमहेश्वर धाम के कपाट 21 मई को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खोले जाएंगे। 17 मई से धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी और 19 मई को डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं, मौसम की जानकारी लेते रहें और केवल अधिकृत माध्यमों से ही सेवाएं बुक करें। सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी गाइडलाइन का पालन करना भी अनिवार्य होगा।
संबंधित समाचार

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!