भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी: ईंट से युवक का सिर फोड़ा; परिजन बोले-पुलिस ने की लीपापोती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर ने गुंडे-बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं बावजूद पुलिस गंभीर घटनाओं में लीपापोती से बाज नहीं आ रही। ऐसा ही करतब बाणगंगा पुलिस ने दिखाया। भागीरथपुरा बदमाशों की दबंगई को लेकर चर्चा में है।
दूध लेकर घर लौट रहे 21 वर्षीय युवक को रास्ते में रोककर पहले गाली-गलौज की, फिर विवाद बढ़ा तो घातक हमला कर दिया। अभिषेक को लात-घूंसों से पीटा और सिर पर ईंट मार दी।
वार इतना गंभीर था कि वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। घटना में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। वहीं, पीड़ित के परिजनों का आरोप है जानलेवा हमले के बावजूद मामूली धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को राहत देने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने बताया घायल अभिषेक पिता लेखराज यादव (21), निवासी भागीरथपुरा की शिकायत पर हमलावर आरोपी संतोष पाल, विजय कश्यप, लक्ष्य पाल, ऋषभ कश्यप, रुद्र कश्यप और समर्थ कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सभी भागीरथपुरा के निवासी हैं। परिजनों ने बताया 20 अक्टूबर को अभिषेक को सांई मंदिर के पास संतोष पाल ने रोका और गालियां देने लगा। अभिषेक ने विरोध किया तो विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
संतोष ने लात-घूंसों से पीटा। अभिषेक ने बचाव की कोशिश की तो विजय कश्यप भी लेटाकर लात-घूंसों से पीटने लगा। इसी दौरान बदमाश लक्ष्यपाल ने अभिषेक के सिर पर ईंट मार दी। खून बहने लगा।
इसके बाद भी बदमाश नहीं रुके और मारपीट करते रहे। परिजन खून से लथपथ अभिषेक को तत्काल एमवाय अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया सिर में गंभीर चोट के कारण अभिषेक घंटों होश में नहीं आया।
एक दर्जन से ज्यादा हमलावर केस में हैं सिर्फ छह नाम
घायल के मौसेरे भाई गोलू ने कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए बताया अभिषेक पर हमला करने वालों में एक दर्जन से बदमाश शामिल थे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में केवल छह आरोपियों के नाम लिखे।
शेष लोग को आरोपी नहीं बनाया तो वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे। गोलू का आरोप है पुलिस ने जानलेवा हमले को सामान्य मारपीट में बदल दिया। परिजन ने लीपापोती कर आरोपियों को बचाने की बात कही है।
संबंधित समाचार

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला:बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा

वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी:पीथमपुर में महेंद्रा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा; मृतकों में बच्ची और दो सगे भाई शामिल

3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार:1.708 किलो की तस्करी में एक साल से था फरार

वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया:निलंबन अवधि के 8 महीने का वेतन निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत; लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका:यहां कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी; कई शहरों में होने हैं आयोजन

11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट:क्राइम ब्रांच के नोटिस को दिखाया ठेंगा

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए:चौकाने वाला हुआ खुलासा; भाजपा विधायक के करीबियों के कारण लापता हुए पूर्व महामंत्री

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!