धर्म नगरी में आने वाले कांवड़ यात्रियों को मिलेगा निश्शुल्क भोजन: समिति ने की विशेष व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्रावण मास में भगवान महाकाल के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उज्जैन पहुंचने वाले लाखों कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
समिति की ओर से कांवड़ यात्रियों को निश्शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए इंदौर रोड स्थित श्री महाकाल महालोक के सामने पार्किंग परिसर में अस्थायी अन्नक्षेत्र संचालित किया जाएगा।
मंदिर समिति के अनुसार, श्रावण और भाद्रपद मास के प्रत्येक सोमवार को परंपरा के अनुसार देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निश्शुल्क फलाहारी महाप्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालु दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक अन्नक्षेत्र में महाप्रसादी ग्रहण कर सकेंगे।
प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालुओं को मिलता है भोजन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महाकाल महालोक के सामने स्थित अन्नक्षेत्र में पूरे वर्ष निश्शुल्क भोजन प्रसादी का संचालन किया जाता है। यहां प्रतिदिन लगभग 10 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं।
20 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा
श्रावण और भाद्रपद मास के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी महाप्रसादी उपलब्ध कराने की परंपरा करीब 20 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है।
श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस वर्ष भी समिति ने भोजन और प्रसादी की विशेष व्यवस्था की है, ताकि दूर-दराज से आने वाले कांवड़ यात्रियों और भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता बिल पास:मुख्यमंत्री बोले- अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा; कांग्रेस का जोरदार विरोध

खुलासा फर्स्ट की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता

सांसद शंकर लालवानी के निवास पर फटा ‘तिरंगा' फहराने का आरोप

लटूरी देवता की गवाही के बिना अधूरी और खंडित है बाबा केदार की यात्रा

सुप्रीम एक्शन:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; टिन्नू यादव की रिमांड में बड़े खुलासे, VVIP गेट से रकम बाहर ले जाने का पुलिस का दावा

323 पेड़ों की बलि देकर बनाएंगे टंकी:गार्डन पर निगम का बुलडोजर; लाखों के सौंदर्यीकरण पर फिरा पानी

छत्तीस घंटे में दूधवाले से लूट का खुलासा:पत्थर मारकर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल बरामद

नोटरी से खुला निगम खाता:फिर विक्रय हो गई संपत्ति

40 वर्षों से जमे हैं शेवगांवकर दोषी हैं:फिर भी पद नहीं छोड़ रहे

छात्रों के समर्थन में सिंगर ने उठाई आवाज:लाठीचार्ज पर जताई नाराजगी; कहा-छात्रों को मारने में शर्म नहीं आती

सीजेपी आंदोलन पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान:बोलीं- जरूरत पड़ी तो खुद प्रदर्शन में जाऊंगी; विपक्ष को दिया एकजुटता का मंत्र

तो इन कारणों से कटा नरोत्तम का पत्ता:अब मुख्यधारा में वापसी मुश्किल

190 पदोन्नत एसडीएम नहीं कर सकेंगे राजस्व के फैसले:भर्ती नियम 1961 के अनुसार दो साल परिवीक्षा अवधि व ट्रेनिंग अनिवार्य

गुरु पूर्णिमा पर मनेगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:आयोजन को लेकर की समीक्षा

गांवों से दिल्ली तक आंदोलनों की एक जैसी तस्वीर दिखी

अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल; खाते से उड़ाए रुपए

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी संग्राम:युवक से माफी मंगवाई, कांग्रेस ने थाने का किया घेराव

वीडियो देखिये, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर हमला:बोले- सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार; नेता प्रतिपक्ष से ऐसी उम्मीद नहीं

नीट आंदोलन:भंवरकुआं पर 22वें दिन भी डटे छात्र; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!