कमलेेश कालरा के बेटे पर एक्सीडेंट करने का आरोप: भाजपा पार्षद फिर विवादों में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कई बार अपने बोल-वचनों के कारण विवादों में घिरे भाजपा पार्षद कमलेश कालरा का एक और विवाद का खुलासा हुआ है। वो यह कि उनके पुत्र दीपेश कालरा ने एक युवक को कार से टक्कर मार दी, लेकिन पीड़ित ने खुद वीडियो जारी कर कहा कि टक्कर कालरा ने नहीं, बल्कि किसी और ने मारी। पीड़ित अभी एबीपी अस्पताल में इलाज के बाद घर पर है।
घटना 1 जून की दोपहर 3.30 बजे की बताई जा रही है। पार्षद कालरा के पुत्र दीपेश पर आरोप है कि उन्होंने कृष्णा यवतमाल रामानी निवासी खुशबू अपार्टमेंट खातीवाला टैंक के दाएं पैर पर कार चढ़ा दी।
इससे वो बुरी तरह घायल हो गया। बाद में खुद पार्षद कालरा घायल को लेकर एबीपी अस्पताल पहुंचे और इलाज करवाया। उसकी दवाइयों का इंतजाम किया और कुछ रुपए भी दिए।
यह भी आरोप है कि कालरा ने घायल युवक से पुलिस रिपोर्ट न करने, मीडिया को न बताने और चुप रहने के लिए भी दबाव डाला। कालरा पिता-पुत्र बराबर घायल युवक की जानकारी लेते रहे और दूसरे दिन उसे डिस्चार्ज करवाकर घर तक छोड़ने भी गए।
घायल युवक के परिवार में सिर्फ उसकी मां ही है जो लकवाग्रस्त हैं। चल-फिर नहीं पाती। परिजन लालू का सिंधी भाषा में एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वे कालरा को युवक की स्थिति की जानकारी देकर दवा आदि के लिए व्यवस्था करने का आग्रह कर रहे हैं।
कल रात्रि घायल युवक का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो कह रहा है कि उसे नहीं पता कि एक्सीडेंट पार्षद कमलेश कालरा या उनके बेटे दीपेश ने नहीं किया। किसने किया, वो नहीं जानता।
एक्सीडेंट के बाद उसके पास कुछ लोग आए थे जिन्होंने बहला-फुसलाकर दबाव डाला था कि वो पार्षद कमलेश कालरा का नाम ले ले। उनके दबाव में आकर मैंने उनका नाम ले लिया।
क्या कहते हैं कालरा: मामले में पार्षद कमलेश कालरा का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। 1 जून की दोपहर कृष्णा रामानी सड़क पर कुत्तों के उस पर लपकने के बाद भागा और किसी कार से टकराकर घायल हो गया।
सूचना मिलते ही वे तत्काल पहुंचे और घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे और इलाज करवाया। इसके लिए घायल युवक के परिवार से कोई पैसा नहीं लिया और सारा खर्च मैंने ही किया।
कुछ लोगों ने मेरी छवि धूमिल करने के इरादे से दबाव डालकर वीडियो बनवाया और वायरल किया, जबकि खुद युवक के परिजन कह रहे हैं कि ये सही नहीं है।
दुर्घटना के बाद से मानवीय संवेदना के नाते पार्षद कालरा हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। वो व बेटे पर लगाए आरोप पूरी तरह भ्रामक तथा तथ्यहीन हैं।
भाजपा की अंदरूनी राजनीति
भाजपा में क्षेत्र क्र. 2 और 4 के बीच राजनीतिक तनातनी जगजाहिर है। तत्कालीन भाजपा पार्षद जीतू यादव के साथ कमलेश कालरा का विवाद भी इसी का परिणाम रहा है।
दिसंबर 2024 में कालरा समर्थक के घर अवैध निर्माण के लिए नोटिस चस्पा करने गए निगमकर्मी को कालरा ने कथित रूप से गालियां दी थीं।
इसके बाद यादव समर्थकों ने कालरा के घर पर हमला कर दिया था। तोड़फोड़ और तब नाबालिग बेटे को नग्न करने की कोशिश भी की थी।
यादव मंत्री समर्थक पार्षद हैं और तब एमआईसी के सदस्य भी थे। उन पर पार्टी ने कार्रवाई की और 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। तब से यादव भाजपा प्रवेश की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं

भाजपा कार्यालय के लिए नया भवन बनेगा:मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से की बातचीत; इन दो विधायकों को दी जिम्मेदारी, किसके बारे में पूछा-जादूगर कहां हैं?

मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

भाजपा ने मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को कार्यालय बुलाया:गरबा पंडाल में 15 वर्षीय बालिका से धक्का-मुक्की का मामला; नगर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, संगठन के अगले कदम पर नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!