भाजपा के तीसरे प्रत्याशी की जीत की जुगाड़ करेंगे कैलाश विजयवर्गीय: मंत्री के दावे के बाद माहौल गर्माया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इस बात की संभावना बहुत कम ही है कि भाजपा अपना तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी मैदान में उतारेगी, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ये कहकर माहौल गर्मा दिया है कि यदि तीसरा प्रत्याशी घोषित हुआ तो वे उसे जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।
भाजपा को इसके लिए 8 कांग्रेस विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जिसकी जुगाड़ विजयवर्गीय कर सकते हैं, लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि भाजपा तीसरा प्रत्याशी उतारेगी या नहीं। भोपाल में प्रदेश भाजपाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इससे इंकार कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि हम जोड़-तोड़ पर विश्वास नहीं रखते और तीसरा प्रत्याशी उतारने की कोई योजना नहीं है। इसके बावजूद, मंत्री विजयवर्गीय ने दावा किया कि यदि पार्टी तीसरा प्रत्याशी उतारे तो वे जितवाने की कोशिश करेंगे।
इससे मप्र का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कई नेताओं का कहना है कि भाजपा ऐसी योजना नहीं बना रही है, क्योंकि कांग्रेस के करीब 10 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और उन्होंने भरोसा दिया है कि वे तीसरे भाजपा प्रत्याशी को वोट करेंगे।
इन सभी विधायकों ने भाजपा के कुछ नेताओं से बात की है। इन विधायकों को राजी करने का काम कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं ने किया है।
पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानबाजी नहीं करना चाहिए- मंत्री कैलाश के दावे पर अभी पार्टी की ओर से कोई अधिकृत प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन एक सूत्र ने दावा किया कि पार्टी बहुत संभावना होने पर ही इस दिशा में सोचेगी।
इसके पीछे रणनीति ये है कि कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन यदि हारें तो उसका इल्जाम भाजपा पर न आए। कांग्रेस को ये मुद्दा न मिले कि पार्टी एक ओर तो महिला आरक्षण बिल लाती है, दूसरी ओर एक नेत्री को जोड़तोड़ कर हराने की कोशिश करती है।
वैसे, एक नेता का ये भी कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानबाजी नहीं करना चाहिए।
फैसला कल
सूत्रों का कहना है कि यदि भाजपा तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी उतारना चाहेगी तो फैसला सोमवार को करेगी। इस दिन प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री की मुलाकात होने वाली है।
भाजपा के पास तीसरे प्रत्याशी के लिए कोई नाम नहीं है। वैसे भी ये मामला पार्टी हाईकमान तय करेगा और उधर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि भाजपा मप्र से तीसरा प्रत्याशी उतारे।
कांग्रेस में नाराजगी, सतर्कता बढ़ाई
कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाया है, जिनके प्रति कुछ नेताओं में नाराजगी है। एक वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने तो मीनाक्षी को पार्टी की चूक और भूल बता दिया है। इसलिए पार्टी ने सतर्कता बढ़ा दी है।
सभी विधायकों से सीधा संपर्क कर उन्हें पार्टी के हित में समझाया जा रहा है और सेबोटेज न करने की हिदायत दी जा रही है। जो संदिग्ध विधायक हैं उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
संबंधित समाचार

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!