जंतर-मंतर पर पत्रकार पर हमला: मारपीट कर फोन-घड़ी लूटी; सपा और सीजेपी ने की निंदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' आंदोलन की कवरेज के दौरान अंग्रेजी न्यूज चैनल के पत्रकार पर कथित रूप से उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। आरोप है कि रिपोर्टर के साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़ दिए गए और मोबाइल फोन व घड़ी भी छीन ली गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
इंटरव्यू के दौरान हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, मीडिया कर्मचारी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास का इंटरव्यू लेने के लिए मंच के पास पहुंचे थे। भाषण समाप्त होने के बाद माहौल तनावपूर्ण होने पर वालंटियर्स ने उन्हें वहां से हटने की सलाह दी।
रिपोर्टर के मुताबिक, जैसे ही वे पीछे हटने लगे, करीब 100 से 120 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और 'गोदी मीडिया' के नारे लगाते हुए कथित रूप से लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस दौरान उनका कैमरामैन अलग होने के कारण सुरक्षित बच गया।
ह्यूमन शील्ड बनाकर बचाई जान
मीडिया कर्मचारी ने बताया कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने आगे आकर ह्यूमन शील्ड बनाई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उनका कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिलती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
फोन और घड़ी भी छीनी गई
पीड़ित पत्रकार के अनुसार, हमले के दौरान उनका मोबाइल फोन और घड़ी भी छीन ली गई। घटना के बाद पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
सपा नेता आईपी सिंह ने की निंदा
समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा करते हुए कहा कि मैदान में रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता या हिंसा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और ग्राउंड रिपोर्टरों का सम्मान करने की अपील की।
सीजेपी ने भी जताया विरोध
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास ने भी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पत्रकार के साथ हुई हिंसा निंदनीय है। संगठन का दावा है कि हमला करने वाले लोग छात्र आंदोलन का हिस्सा नहीं थे, बल्कि भीड़ में शामिल अराजक तत्व थे, जिन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
पत्रकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद आंदोलन और विरोध प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विभिन्न संगठनों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!