इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा: दंपति से डेढ़ लाख ठगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया के जरिए नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक दंपति से करीब 2 लाख रुपए ठगने का आरोप आईएफसीसी कंसलटेंसी से जुड़े उमेश जाट और कर्मचारी नितिन ठाकुर पर लगा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रुपए वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित राहुल वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उमेश और नितिन ने उनसे संपर्क किया था। दोनों ने अच्छी सैलरी वाली प्रायवेट नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और प्रोसेसिंग, रजिस्ट्रेशन व अन्य खर्च के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा कराए।
भरोसे में आकर दंपति ने करीब 2 लाख रुपए दे दिए। पीड़ित के मुताबिक काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। जब उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में उमेश जाट और नितिन ठाकुर ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
इससे परेशान होकर दंपति ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई, जिसके बाद राजीनामा करते हुए पुलिस ने दोनों का सेटलमेंट कराते हुए राशि वापस पीड़ित को दिला दी गई।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!