कई हसीनाओं के जाल में फंसा था जीतू साहू: जावेद उपलब्ध कराता था ड्रग्स, जेल भी जा चुका कारोबारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्याम पैलेस होटल से गिरकर हुई प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू उर्फ जितेंद्र साहू की मौत में भले ही आत्महत्या की बात कही जा रही हो, लेकिन मामले में कई पेंच हैं। केस की सबसे बड़ी संदिग्ध भोपाल की सईदा फारिया अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। इसी के कमरे की गैलरी से जीतू साहू गिरे थे, लेकिन घटना वाली रात गैंगस्टर सलमान लाला के चाचा जावेद की मौजूदगी अब तक कई सवाल खड़े किए हुए हैं।
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि जीतू साहू सिर्फ सईदा फारिया ही नहीं, दो अन्य महिलाओं के हुस्न के जाल में उलझा हुआ था। वह पान मसाला पाउच के साथ एमडी ड्रग्स खाता था। ड्रग्स के साथ पकड़ा भी जा चुका था। जावेद ही उसे एमडी ड्रग्स उपलब्ध कराता था और तो और सईदा फारिया जावेद की पूर्व परिचित हैं यानी पूरा खेल ब्लैकमेलिंग का ही नजर आ रहा है।
16 जुलाई के अंक में खुलासा फर्स्ट ने ‘आखिरी रात सलमान लाला के चाचा जावेद को क्यों बुलाया था?’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि गैंगस्टर सलमान लाला के चाचा जावेद को जीतू साहू और सईदा फारिया के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुलाया था। जीतू ने आखिर जावेद को ही क्यों बुलाया। कहा जा रहा है कि सईदा फारिया और जीतू की मुलाकात कराने में भी जावेद की भूमिका थी। करीब डेढ़ साल से जीतू के साथ फारिया लिव-इन- रिलेशनशिप में थी। दोनों करोल बाग स्थित फ्लैट में रहते थे। पिछले 22 दिनों से सईदा फारिया अलग नाम से श्याम पैलेस होटल में ठहरी थी।
जीतू यहां आता-जाता था। वह सईदा को लाखों रुपए और सोने के जेवर दे चुका था। सईदा ने उसकी कार भी हड़प ली थी। घटना वाली रात जावेद के साथ आसिफ और मोहम्मद नदीम भी होटल में पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच और नौ लोगों के कथन के बाद पुलिस ने भले ही पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल रखा है, लेकिन सईदा फारिया, जावेद और जीतू की कॉल डिटेल्स की जांच कई खुलासे कर सकती है। जावेद ही जीतू को ड्रग्स उपलब्ध कराता था। जीतू ड्रग्स केस में गिरफ्तार भी हो चुका था। इसके चलते सेंट्रल जेल में बंद भी रहा था।
दो को दिला रखे थे करोलबाग में फ्लैट
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में ये भी खुलासा हुआ है कि भोपाल की सईदा फारिया अकेली महिला नहीं थी, जिसके चक्कर में जीतू साहू उलझा था। वह रुखसार और झाबुआ की प्रीति के हुस्न के जाल में भी उलझा हुआ था। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि जीतू ने रुखसार को करोलबाग में एक फ्लैट दिलवा रखा था। इसी अपार्टमेंट में ही प्रीति को भी एक फ्लैट दिलवा रखा था। जीतू ने करीब 20 करोड़ से अधिक रुपए मार्केट में इन्वेस्ट कर रखे हैं, जिनमें कई पुलिस अधिकारियों के रुपए भी शामिल है।
इसके चलते पर्दे के पीछे खड़े वर्दीधारी जीतू की मौत के मामले में चाह रहे है कि केस ठंडे बस्ते में रहे। वहीं, पता चला है कि जावेद ने ही सईदा फारिया को जीतू से मिलवाया था। जावेद कहीं न कहीं रसूखदार और धनाढ्य लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बनाकर उन्हें नशे की लत लगाकर ब्लैकमेलिंग के पूरे खेल को अंजाम देता है।
संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!