जेई बोला... ऊपर तक जाता है घूस का करंट: बयान के बाद बिजली कंपनी में मचा हड़कंप, अफसरों पर भी उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

सोलर पैनल की फाइल बढ़ाने 80 हजार मांगे, 40 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में सोलर पैनल की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वतखोरी का कल खुलासा हो गया। लोकायुक्त पुलिस ने सुखलिया जोन में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री (जेई) नमेश कुमार भोंडेकर को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी होटल की छत पर सोलर पैनल लगाने की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 80 हजार रुपए मांग रहा था। उसका कहना था कि मैं अकेला पूरा पैसा नहीं रखता। फाइल डिविजन जाएगी, वहां भी हिस्सा देना पड़ता है। आरोपी का यह बयान अब लोकायुक्त जांच का सबसे अहम बिंदु बन सकता है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या रिश्वत का यह खेल केवल एक जेई तक सीमित है या पूरा सिस्टम इसमें शामिल है?
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता बिल्डर और होटल व्यवसायी शिवप्रकाश बसवाल ने 17 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि अंबे नगर स्थित उनकी जीआर-7 होटल की इमारत पर सोलर पैनल लगाने की फाइल लंबित है। फाइल आगे बढ़ाने के बदले जेई नमेश कुमार भोंडेकर 80 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोप सही पाया गया। इसके बाद एसपी राजेश सहाय के निर्देशन में निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में ट्रैप टीम बनाई गई। कल जैसे ही शिकायतकर्ता ने जेई के कार्यालय में 40 हजार रुपए की पहली किस्त सौंपी, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की पूरी रकम मौके से बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा-7 के तहत केस दर्ज किया गया।
पहले भी आ चुकी हैं गड़बड़ी की शिकायतें
सोलर पैनल कनेक्शन और मीटर लगाने में गड़बड़ी की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही खुलासा हुआ था कि कई जोन कार्यालयों में सोलर पैनल के मामलों में मीटर तेजी से लगाए जाते हैं, जबकि सामान्य उपभोक्ताओं को महीनों इंतजार करना पड़ता है। इस खुलासे के बाद विभागीय अधिकारियों ने जांच भी शुरू की थी, लेकिन अब लोकायुक्त की कार्रवाई ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है।
खुद व पत्नी की भी अच्छी तनख्वाह, फिर भी नहीं मिट पाई धन की भूख
खुलासा फर्स्ट ने जब पूरे मामले की पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि घूस लेते रंगे हाथों धराए जेई नमेश कुमार भोंडेकर की तनख्वाह एक लाख रुपए से ज्यादा है। उसकी पत्नी एमवाय अस्पताल में नर्स है, जिसकी भी सैलरी अच्छी खासी है। यानी घर में प्रतिमाह मोटी रकम आती है। इसके बावजूद वह घूसखोरी कर रहा था। बायपास पर उसके दो प्लॉट भी हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है। जेई नमेश कुमार की शिकायतें लगातार अधिकारियों को पहुंच रही थीं, लेकिन वे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे।
बिजली का लोड बढ़वाने के लिए यह है नियम- यदि कस्टमर खुद बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे और बताए कि उसके यहां बिजली का लोड ज्यादा है और वह कनेक्शन का लोड बढ़वाना चाहता है, तो ऐसे में नॉर्मल रेट लिया जाता है। होटल व्यवसायी खुद बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे थे और लोड कनेक्शन 15 किलोवॉट करने को कहा। बावजूद इसके उन पर दबाव बनाकर रुपए मांगे गए। सूत्रों का कहना है कि 70 हजार की मांग की गई थी। शनिवार को चूंकि दफ्तर में भीड़ कम होती है, इसलिए जेई नमेश कुमार ने बसवाल को इसी दिन बुलाया। उसने अपनी जगह आउट सोर्स कर्मचारी को पैसे लेने भेजा, जिसने पकड़े जाने पर नमेश कुमार का नाम लिया। बताया कि साहब के कहने पर आया है। उसे किस बात के और कितने पैसे लेना हैं, कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद नमेश कुमार को रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!