सड़क चौड़ीकरण के प्रभावितों के समर्थन में जन अधिकार यात्रा: कांग्रेस ने मुआवजे पर उठाए सवाल; क्षेत्र की जनता को अपने अधिकारों और न्याय की प्रतीक्षा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों के मुद्दों को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी 6 जून को "जन अधिकार यात्रा" निकालेगी।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वर्षों पहले मकान, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान तोड़ दिए गए, लेकिन प्रभावित लोगों को आज तक न तो उचित मुआवजा मिला और न ही उनके सवालों का समाधान हुआ।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छावनी क्षेत्र की जनता आज भी अपने अधिकारों और न्याय की प्रतीक्षा कर रही है। पार्टी ने प्रशासन और सरकार से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं।
इनमें प्रभावित नागरिकों को वर्तमान बाजार मूल्य का दोगुना मुआवजा दिए जाने, 60 फीट सड़क चौड़ीकरण को गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से वैधानिक रूप से लागू करने तथा 60 फीट के आधार पर भवन नक्शों की मंजूरी शुरू करने की मांग प्रमुख है।
कांग्रेस ने यह सवाल भी उठाया है कि वर्षों से बसे परिवारों और व्यापारियों के साथ हुए कथित अन्याय के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। पार्टी का कहना है कि देश के बड़े शहरों जैसे मुंबई और दिल्ली में पुराने बाजारों को तोड़े बिना विकास और पुनर्व्यवस्था के मॉडल अपनाए गए हैं, तो छावनी क्षेत्र में तोड़फोड़ को ही एकमात्र विकल्प क्यों माना गया।
इन्हीं मुद्दों को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 6 जून 2026 को शाम 5 बजे जन अधिकार यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा मधु मिलन चौराहे से शुरू होकर छावनी चौराहे पर समाप्त होगी। कांग्रेस ने आमजन, व्यापारियों और प्रभावित परिवारों से बड़ी संख्या में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।
पार्टी का कहना है कि यह यात्रा छावनी क्षेत्र के रहवासियों, व्यापारियों और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने तथा उनकी लंबित मांगों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!