हैरत है, इतने करोड़ की फिल्म थिएटर में पिट गई: लेकिन इस प्लेटफार्म पर नंबर वन; जानिये कहां हो रही जमकर चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाल के दिनों में एक ऐसी फिल्म चर्चा में है, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों ने खास प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन ओटीटी पर आते ही उसने जबरदस्त वापसी कर ली। करोड़ों के भारी-भरकम बजट के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, लेकिन अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लगातार ट्रेंड कर रही है। रिलीज के बाद पिछले 11 दिनों से यह फिल्म ओटीटी पर नंबर-1 पोजिशन पर बनी हुई है और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है।
हॉलीवुड क्राइम थ्रिलर, स्टारकास्ट ने खींचा ध्यान
यह एक हॉलीवुड क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन बार्ट लेटन ने किया है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रफ्फालो, बैरी केओघन और हेले बेरी जैसे बड़े कलाकार नजर आते हैं। ओटीटी पर रिलीज के बाद दर्शक इसकी स्टारकास्ट और अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं, जिससे फिल्म को नई लोकप्रियता मिली है। यहां बात हो रही है ‘क्राइम 101’ की, जिसकी कहानी एक शातिर डायमंड चोर डेविस के इर्द-गिर्द घूमती है। क्रिस हेम्सवर्थ का किरदार बिना हिंसा के बड़ी चोरी को अंजाम देता है । अपनी आखिरी बड़ी चोरी के बाद इस दुनिया से दूर जाना चाहता है।
कहानी: एक शातिर डायमंड चोर और हाई-स्टेक गेम
फिल्म की कहानी एक चालाक डायमंड चोर डेविस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिना हिंसा के बड़ी-बड़ी चोरियों को अंजाम देता है। क्रिस हेम्सवर्थ द्वारा निभाया गया यह किरदार अपनी आखिरी बड़ी चोरी के बाद अपराध की दुनिया से बाहर निकलने की योजना बनाता है।
कहानी तब मोड़ लेती है जब उसकी मुलाकात एक इंश्योरेंस एजेंट से होती है, जो अपनी निजी उलझनों में फंसी हुई है। इसके बाद एक ईमानदार पुलिस जासूस लू (मार्क रफ्फालो) इस केस की जांच में जुट जाता है और यहीं से कहानी रोमांचक हो जाती है।
747 करोड़ का बजट, लेकिन कमाई में पिछड़ गई फिल्म
इस फिल्म का बजट लगभग 90 मिलियन डॉलर यानी करीब 747 करोड़ बताया गया है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और लगभग 71.7 मिलियन डॉलर (करीब ₹595 करोड़) की कमाई ही कर पाई। यानी फिल्म अपनी लागत भी पूरी तरह नहीं निकाल सकी और थिएटर में इसे असफल माना गया।
OTT पर बदली किस्मत, लगातार नंबर-1 ट्रेंड
थिएटर में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद ओटीटी पर इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद से यह लगातार 11 दिनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर बनी हुई है। IMDb पर फिल्म को 6.9 की रेटिंग मिली है और दर्शक इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!