क्या ऐसे मिला चार साल का बालक: मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा; किसकी सतर्कता से मिटी सबकी चिंता, श्रेय कौन ले गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चार साल के मासूम और उसके दादा के मिलने के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। जहां एक ओर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दोनों को ढूंढ़ निकालने का दावा किया, वहीं हकीकत में उन्हें सुरक्षित थाने तक पहुंचाने का काम एक आईएएस अधिकारी के ड्राइवर ने किया था।
दोपहर में लापता हुए दादा-पोता
घटना सोमवार दोपहर की है, जब पलासिया थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से चार वर्षीय तृष्णु उर्फ हर्षल अपने दादा प्रभुदयाल यादव के साथ अचानक घर से निकल गया। दादा की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजनों की चिंता और बढ़ गई। परिजनों ने तुरंत पलासिया थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस का दावा-टीमें बनाकर खोजबीन
पलासिया थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही आठ टीमों का गठन कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। पुलिस के अनुसार देर रात करीब दो बजे सूचना मिली कि आजाद नगर क्षेत्र में एक प्याऊ के पास बच्चा और उसका दादा बैठे हैं, जहां से उन्हें सुरक्षित लाया गया।
असल कहानी-ड्राइवर की सजगता आई काम
हालांकि, सामने आई जानकारी के मुताबिक दोनों दादा-पोता भटकते हुए रेडियो कॉलोनी और रेसीडेंसी क्षेत्र तक पहुंच गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे एक आईएएस अधिकारी का ड्राइवर वहां से गुजरा, जिसने दोनों को संदिग्ध हालत में बैठा देखा।
बच्चे ने यह बताया था
दादा स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पाए, लेकिन बच्चे ने बताया कि वह उसके दादा हैं। ड्राइवर ने आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई पहचान नहीं कर पाया। इसी दौरान पास में रहने वाले एक अपर कलेक्टर ने सलाह दी कि दोनों को थाने ले जाया जाए।
रात 1 बजे थाने पहुंचे, पहले आनाकानी
ड्राइवर दोनों को लेकर आजाद नगर थाने पहुंचा, जहां रात करीब 1 बजे पुलिस ने पहले क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए उन्हें संयोगितागंज थाने ले जाने को कहा। हालांकि, मासूम और बुजुर्ग की हालत देखते हुए बाद में उन्हें थाने में बैठा लिया गया।
तब समझ आया पुलिस को
इसी दौरान पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल गुमशुदगी की जानकारी से मामला समझ आया और पलासिया थाने को सूचना दी गई। इसके बाद पलासिया पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई और परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस अधिकारियों ने यह कहा
पलासिया थाना प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी थी और कई जगहों से सूचना मिल रही थी। रात में भी सूचना मिलने पर संबंधित लोगों को थाने लाने के निर्देश दिए गए थे। दूसरी ओर आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि बच्चा और दादा थाने में बैठे मिले थे। उन्हें कौन लेकर आया, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पलासिया पुलिस को सूचित कर आगे की कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!