क्या अंडरपास पर किसी बड़े हादसे का इंतजार: टूटकर लटक रहा इतने फीट का कांक्रीट; नीचे से राेजाना गुजरते हैं बड़ी संख्या में वाहन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-देवास बायपास स्थित अरंडिया अंडरपास इन दिनों बड़े हादसे का इंतजार करता नजर आ रहा है। यहां पिछले तीन दिनों से करीब 6 फीट लंबा कांक्रीट का स्लैब टूटकर लटका हुआ है, लेकिन अब तक इसे हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रोजाना हजारों वाहन चालक इसी स्लैब के नीचे से गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
किसी भी समय जानलेवा हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह भारी कांक्रीट का टुकड़ा अचानक नीचे गिर गया तो किसी भी समय जानलेवा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद मौके पर न तो पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और न ही अंडरपास को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
ट्रॉला टकराने से टूटा था स्लैब
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले बायपास से गुजर रहा एक ट्रॉला अंडरपास के ऊपर बने डिवाइडर से टकरा गया था। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कांक्रीट का बड़ा भाग उखड़कर नीचे की ओर लटक गया। हादसे के दौरान कुछ मलबा अंडरपास में भी गिरा था।
जनहानि नहीं हुई
गनीमत रही कि उस समय नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुर्घटना के बाद ट्रॉला चालक मौके से चला गया और मामले में कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई।
रोजाना हजारों लोगों की जान जोखिम में
अरंडिया अंडरपास क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यहां से आसपास की कॉलोनियों, टाउनशिप, स्कूलों और कॉलेजों तक पहुंचा जाता है। अनुमान के अनुसार प्रतिदिन 5 हजार से अधिक वाहन अंडरपास के नीचे से गुजरते हैं, जबकि ऊपर बायपास से करीब 60 हजार वाहन निकलते हैं।
ऐसे में लटका हुआ कांक्रीट का हिस्सा न केवल नीचे से गुजरने वालों के लिए खतरा है, बल्कि ऊपर से गुजर रहे भारी वाहनों की आवाजाही भी स्थिति को और गंभीर बना सकती है।
संकरा अंडरपास बना परेशानी की वजह
वर्ष 2012-13 में बने इस अंडरपास की ऊंचाई करीब 4 मीटर है और यह केवल दो लेन का है। बीच में लगभग 8 फीट चौड़ा डिवाइडर बनाया गया है। जिस हिस्से में कांक्रीट टूटा है, वह दीवार के सहारे अटका हुआ है।
बड़ी मशीनें अंदर नहीं पहुंच पा रही
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास काफी संकरा होने के कारण बड़ी मशीनें अंदर नहीं पहुंच पा रही हैं। यही वजह है कि क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने में दिक्कत आ रही है।
सरिया काटकर हटाया जाएगा हिस्सा
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव के मुताबिक, लटका हुआ कांक्रीट सरियों के सहारे अटका हुआ है। इसे हटाने के लिए विशेष कटर मशीन मंगाई जा रही है। सरियों को काटने के बाद स्लैब को सुरक्षित तरीके से हटाया जाएगा।
यातायात अस्थायी रूप से रोका जा सकता है
उन्होंने बताया कि काम के दौरान अंडरपास का यातायात अस्थायी रूप से रोका जा सकता है, क्योंकि मशीन और अन्य उपकरणों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। फिलहाल दुर्घटना की आशंका को देखते हुए बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों में नाराजगी
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। उनका कहना है कि जब तक क्षतिग्रस्त स्लैब पूरी तरह नहीं हटाया जाता, तब तक अंडरपास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जानी चाहिए।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!