ईरानी ड्रोन हमला: भारतीय नागरिक की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।
कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए उड़ान संचालन रोकना पड़ा।
कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमले में कई लोगों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए 25 एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं और घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हमले से एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भी भारी नुकसान पहुंचा है। भारतीय दूतावास ने हमले में भारतीय नागरिक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
अमेरिकी ठिकानों पर भी ड्रोन अटैक
इस बीच अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि ईरान ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि अमेरिकी रक्षा प्रणालियों ने सभी ड्रोन हमलों को विफल कर दिया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
ट्रम्प ने स्वीकारा, नेतन्याहू से हुई तीखी बातचीत
उधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया कि हाल ही में इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के साथ फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने नाराजगी जताई थी। एक पॉडकास्ट में ट्रम्प ने कहा कि लेबनान पर इजराइली हमलों को लेकर वह परेशान थे, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नेतन्याहू के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं और वह उनका सम्मान करते हैं। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और लगातार हो रहे ड्रोन हमलों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। कुवैत एयरपोर्ट पर हमला इस संघर्ष के व्यापक असर का ताजा उदाहरण माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!