ईरान-इजराइल टकराव तेज: 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं; 300 से अधिक घायल, ट्रम्प का 48 घंटे का क्या अल्टीमेटम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह ईरान ने इजराइल पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इजराइली विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य सेवाओं के अनुसार घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
डिमोना और अराद शहरों को निशाना बनाया
इससे पहले शनिवार रात ईरान ने डिमोना और अराद शहरों को निशाना बनाया था, जहां इजराइल का अहम न्यूक्लियर प्लांट स्थित है। कई मिसाइलों को इजराइली एयर डिफेंस ने हवा में ही मार गिराया, लेकिन मलबा गिरने से नुकसान हुआ।
ट्रम्प की धमकी के बाद बढ़ा तनाव
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई सबसे बड़े प्लांट से शुरू होगी।
ईरान की पलट चेतावनी
ईरान ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि उसके ऊर्जा ठिकानों पर हमला हुआ, तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाएगा।
BRICS से दखल की अपील
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजशकियान ने भारत के प्रधानमंत्री से बातचीत में BRICS देशों से हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए बाहरी दबाव से मुक्त होकर सामूहिक कदम उठाने की जरूरत है।
खाड़ी देशों के साथ बढ़ा विवाद
खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने ईरान के उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि खाड़ी देश सैन्य कार्रवाई में शामिल हैं। GCC ने उल्टा ईरान पर ही क्षेत्र में तेल और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने के आरोप लगाए हैं।
बगदाद में अमेरिकी ठिकाने पर हमले
इराक की राजधानी बगदाद में एयरपोर्ट के पास स्थित अमेरिकी ठिकाने पर रातभर रॉकेट और ड्रोन से हमले हुए। अलग-अलग रिपोर्ट्स में 6 से 8 हमलों की बात सामने आई है। नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अन्य घटनाक्रम
हमास ने इजराइल पर हुए मिसाइल हमलों को सही ठहराया और मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील की। कतर में हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति अब भी लापता है। पिछले 24 घंटे में संघर्ष के कारण 300 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए मिडिल ईस्ट में व्यापक संघर्ष की आशंका और गहरा गई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!