आईपीएल 2026: इस बार उद्घाटन समारोह नहीं होगा; इस कारण लिया फैसला, किसे दी जाएगी श्रद्धांजलि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
इस बार इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत बिना उद्घाटन समारोह के होगी। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने पिछले साल हुई दर्दनाक भगदड़ की घटना को देखते हुए यह फैसला लिया है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की कि 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 के पहले मैच के दिन कोई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा।
सैकिया ने बताया कि 4 जून 2025 को बेंगलुरु में हुई भगदड़ की दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, बोर्ड ने टूर्नामेंट के फाइनल (31 मई) के दिन भव्य समापन समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है।
भगदड़ में गई थी 11 लोगों की जान
पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार खिताब जीता था। इसके बाद बेंगलुरु में हुई विक्ट्री परेड के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
श्रद्धांजलि के विशेष इंतजाम
इस घटना को याद रखते हुए आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्मारक पट्टिका लगाने और 11 सीटों को स्थायी रूप से खाली रखने का फैसला किया है। ये सीटें किसी भी अंतरराष्ट्रीय या लीग मैच में नहीं बेची जाएंगी। मैच से पहले पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा।
पिछले साल हुई थी भव्य ओपनिंग
आईपीएल 2025 का शुभारंभ समारोह कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित किया गया था, जिसमें अभिनेता शाहरूख खान ने मेजबानी की थी। इस दौरान कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी थी।
फिलहाल आंशिक शेड्यूल जारी
आईपीएल 2026 के लिए अभी 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया गया है। अप्रैल-मई में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूरा शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
संबंधित समाचार

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!