पार्टी के बहाने बुलाया: युवक को जिंदा जलाया; इतने दिन बाद अस्पताल में मौत, परिजन ने इन पर लगाया हत्या का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दोस्ती के नाम पर हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के बहाने बुलाए गए एक युवक को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया।
गंभीर रूप से झुलसे युवक ने सात दिन तक जिंदगी की जंग लड़ी, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
शराब पार्टी के बहाने बुलाकर किया हमला
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई की शाम मोहम्मद साकिब को उसका दोस्त सोनू और कुछ अन्य युवक शराब पार्टी के बहाने अपने साथ ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद साकिब पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
बाइक पर बैठे युवक को बनाया निशाना
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय साकिब अपनी बाइक पर बैठा था। इसी दौरान उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। आग की लपटों में घिरे साकिब को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका सात दिन तक इलाज चला। गंभीर रूप से झुलसने और आंतरिक चोटों के कारण आखिरकार उसकी मौत हो गई।
दोस्त पर दबाव बनाने का आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी सोनू एक निजी कंपनी में डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करता है और वह साकिब पर भी उसी काम से जुड़ने का दबाव बना रहा था। हालांकि, दोनों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उनका कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल का पर्याप्त निरीक्षण नहीं किया और जांच की गति भी धीमी रही। साकिब की मौत के बाद परिजन और रिश्तेदार सरस्वती नगर थाने पहुंचे तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस बोली- सभी पहलुओं की हो रही जांच
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!