खबर
Top News

नाना पटवारी मामले में जांच तेज: छात्र नेता से 6 घंटे पूछताछ; एमडी ड्रग्स और सट्टा कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 9:13 pm
शेयर करें:
नाना पटवारी मामले में जांच तेज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमडी ड्रग्स प्रकरण की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। इसी क्रम में बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और छात्र नेता रवि चौधरी समेत दो लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए राजेंद्र नगर थाने बुलाया गया।

दोनों दोपहर करीब 2 बजे थाने पहुंचे, जहां एसीपी कार्यालय में उनसे लगातार छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। देर रात तक दोनों पुलिस अधिकारियों के सामने मौजूद रहे। हालांकि पुलिस ने पूछताछ में पूछे गए सवालों या सामने आई जानकारी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

एसीपी कार्यालय में हुई लंबी पूछताछ
सूत्रों के अनुसार पूछताछ एसीपी निधि सक्सेना और जांच टीम के एसआई प्रदीप ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी थाने पहुंचे, लेकिन पूछताछ अलग कमरे में की गई और इसकी गोपनीयता बनाए रखी गई।

कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है पुलिस
पुलिस इससे पहले इस मामले में कॉलोनाइजर सुमित मंत्री समेत कई अन्य लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं, नाना पटवारी को भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। पहली बार वे मीडिया के सामने आए थे, जबकि दूसरी बार पूछताछ के दौरान उन्होंने कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ
जानकारी के मुताबिक अब तक पुलिस इस पूरे मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसियां एमडी ड्रग्स प्रकरण और क्रिकेट सट्टे से जुड़े संभावित नेटवर्क के बीच किसी कड़ी की भी गहन पड़ताल कर रही हैं। हालांकि अब तक पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया है।

रवि चौधरी क्यों हैं चर्चा में?
रवि चौधरी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने के कारण भी चर्चित हैं। हाल ही में वे महाकाल मंदिर में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और अभिनेता संजय दत्त के साथ वीआईपी दर्शन करते हुए भी नजर आए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

6 minutes ago
UN ने बदला दुनिया का नक्शा
Top News

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

22 minutes ago
कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया
Top News

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

32 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

40 minutes ago
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
Top News

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

about 1 hour ago
जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Top News

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

about 1 hour ago
खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
Top News

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

about 1 hour ago
घोटाले में बड़ा सवाल
Top News

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

about 2 hours ago
प्रदर्शन में मारपीट केस
Top News

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

about 2 hours ago
हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला
Top News

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी
Top News

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

about 2 hours ago
विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

about 2 hours ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

about 3 hours ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 3 hours ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 4 hours ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!