प्रेम विवाद में छत से कूदे छात्र के बयान पर टिकी जांच: सिंधी कॉलोनी में हाई वोल्टेज ड्रामा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर क्षेत्र की बीके सिंधी कॉलोनी में सोमवार को प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। प्रेमिका से विवाद के दौरान नशे में धुत प्रेमी दूसरी मंजिल से बैकलाइन में चेंबर पर जा गिरा व गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जूनी इंदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना सिंधी कॉलोनी गली नंबर-4 स्थित मकान नंबर-2 की है। युवती यहां प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहकर किराए से रहती है और एबीपी अस्पताल में नौकरी करती है। फ्लैट में सोमवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई।
इसी दौरान युवक सुरु मेघवाल दूसरी मंजिल से गिरकर बिल्डिंग के पीछे बैकलाइन के चैंबर पर जा गिरा। गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय युवक शराब के नशे में था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवती के सिर में भी चोट आई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे।
स्थानीय रहवासी समाजसेवी गोपाल कोडवानी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घायल युवक को चादर की मदद से बैकलाइन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद मकान मालिक और रहवासियों ने सुरु मेघवाल को निजी वाहन से जूनी इंदौर ब्रिज के पास स्थित एबीपी अस्पताल पहुंचाया।
वहां उसका इलाज जारी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में युवती ने युवक को अपना दोस्त बताया है और दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट होना स्वीकार किया है। टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक घायल उपचारत है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!