ट्विशा की प्रेगनेंसी पर फोकस हुई जांच: डिजिटल एविडेंस से आया नया मोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत की जांच कर रही सीबीआई का फोकस ‘प्रेग्नेंसी’ के इर्द-गिर्द घूम रहा है। अब तक की पूछताछ और डिजिटल एविडेंस से यह साफ हो गया है समर्थ और ट्विशा के बीच झगड़े की जड़ प्रेग्नेंसी थी। समर्थ ने ट्विशा से पूछा था प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो? किसका बच्चा है?
ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने न्यायिक हिरासत से पहले मीडिया को बताया था प्रेग्नेंसी बेटे और बहू के बीच का मामला है। यह जरूर कहा था ट्विशा और समर्थ ने सहमति से 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराई थी।
इसके बाद ट्विशा मानसिक रूप से परेशान थी। सास गिरिबाला सिंह बेटे समर्थ के साथ ट्विशा को भोपाल के एक बड़े साइकेट्रिस्ट के पास भी ले गई थीं। यानी ट्विशा की मौत का रहस्य प्रेग्नेंसी के साथ जुड़ा हो सकता है।
हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार: सीबीआई को पोस्टमॉर्टम के बाद सुरक्षित रखे गए ट्विशा के गर्भाशय की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट नहीं मिली है। यही वजह है वह सेकेंड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट परिजन को देने से बच रही है।
सीबीआई अधिकारी मौत से जुड़े सबूतों की कड़ियां जोड़ने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल चैट्स और आरोपियों के बयानों का मिलान कर रहे हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक मामले के कई अहम पहलुओं की पड़ताल पूरी हो चुकी है। अब एजेंसी फॉरेंसिक रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय के आधार पर घटनाक्रम की अंतिम कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
ट्विशा की चैट- मैं उसकी बातों को कैसे इग्नोर करूं?
सीबीआई को ट्विशा और उसकी मां के बीच हुई चैटिंग मिली है, जिसमें ट्विशा ने कहा था समर्थ पूछ रहा है कि किसका बच्चा है? मैं उसकी बातों को कैसे इग्नोर करूं? समर्थ ने सीबीआई को बताया है कि प्रेग्नेंसी को लेकर ट्विशा और उसके बीच सब कुछ सामान्य नहीं था।
उसने ट्विशा के किसी दोस्त के बारे में भी सीबीआई को जानकारी दी है। ट्विशा के बारे में उसने बताया कि उसका बहुत जल्दी मूड स्विंग होता था। कभी किसी बात पर राजी होती थी, तो कभी उसी बात पर नाराज हो जाती थी।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस केस के सबूतों की कड़ियां लगभग तैयार हैं। फोरेंसिक एविडेंस पर काम चल रहा है। अगले दो महीने में इस केस की चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
संबंधित समाचार

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!