प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी: अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकायुक्त पुलिस की जांच में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान और उनसे जुड़े ठिकानों की तलाशी के दौरान अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति सामने आने की जानकारी दी गई है।
लोकायुक्त की ओर से 23 अक्टूबर 2026 तक की स्थिति में जारी अपडेट के अनुसार, जांच में कुल 50 अचल संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इनकी गाइडलाइन कीमत करीब 18.29 करोड़ रुपये, जबकि अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 65.71 करोड़ रुपये आंकी गई है।
लोकायुक्त के अनुसार, यह सर्च कार्रवाई 14 अक्टूबर 2026 को की गई थी। कार्रवाई महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसके बाद जारी विवेचना में संपत्तियों, बैंक खातों और अन्य निवेशों से संबंधित जानकारी जुटाई गई।
देवास में दो प्लॉट की जानकारी सामने आई
जांच के दौरान देवास के सीनियर राधागंज क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी में दो भूखंडों की जानकारी सामने आई है। इनमें प्लॉट नंबर 16ए का क्षेत्रफल 958 वर्गफीट और प्लॉट नंबर 45 का क्षेत्रफल 1,060 वर्गफीट बताया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ये भूखंड साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम क्रमशः 8 लाख 74 हजार 400 रुपये और 9 लाख 32 हजार 639 रुपये में खरीदे गए थे।
लोकायुक्त के मुताबिक, दोनों भूखंडों कीलोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक फिरोज खान की 50 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार कीमत 65.71 करोड़ रुपये आंकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 60 लाख 54 हजार रुपये आंकी गई है। इन संपत्तियों के दस्तावेज और खरीद से संबंधित वित्तीय लेन-देन जांच का हिस्सा हैं।
बैंक खातों में मिली जमा राशि
बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराजा रियल एस्टेट के बैंक खाते में 9 लाख 70 हजार 159 रुपये जमा पाए गए हैं। लोकायुक्त के अपडेट में विभिन्न बैंक खातों में कुल 19 लाख 76 हजार 541 रुपये जमा होने की जानकारी भी दी गई है।
मां के नाम पर खरीदी गई आरा मशीन
जांच में देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के पिपलरावां में लकड़ी की आरा मशीन होने की जानकारी भी सामने आई है। इसे 6 लाख रुपये में फिरोज खान की मां वहीदा खान के नाम पर खरीदा गया था। लोकायुक्त इस संपत्ति और उससे जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रहा है।
50 अचल संपत्तियों की जानकारी, बाजार मूल्य 65.71 करोड़ रुपये
लोकायुक्त के 23 अक्टूबर तक के अपडेट के अनुसार, अब तक की जांच में कुल चल-अचल संपत्ति का मूल्य 20,00,36,570 रुपये बताया गया है। इसमें 50 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इनकी गाइडलाइन कीमत 18,29,53,362 रुपये और अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 65,71,90,768 रुपये बताई गई है।
संबंधित समाचार

आसाराम को सीने में दर्द:पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे; उज्जैन आश्रम में कर रहे आराम

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!