बीच-बचाव करना युवक को पड़ा भारी: कार में हाथ फंसाकर घसीटा; गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक को ही आरोपियों ने निशाना बनाते हुए कार से घसीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शिकायत दर्ज
पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ नगर निवासी बलराम देवड़ा, जो नगर निगम में ठेके पर कार्यरत हैं, ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे माता बिजासन मंदिर के सामने एयरपोर्ट मैदान में चल रहे कार्यक्रम के दौरान हुई।
बीच-बचाव करना पड़ा भारी
उस समय भवानी नगर निवासी रवि और हातोद निवासी जीवन मुरार आपस में विवाद कर रहे थे। जब बलराम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
कार से घसीटकर युवक को किया घायल
इसी दौरान जीवन मुरार ने अपनी कार का कांच ऊपर चढ़ा दिया, जिससे बलराम के दोनों हाथ उसमें फंस गए। इसके बाद आरोपी ने कार आगे बढ़ा दी, जिससे बलराम कई फीट तक सड़क पर घसीटते चले गए।
पुलिस की कार्रवाई
इस घटना में बलराम के सिर और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एरोड्रम थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

पीठासीन अधिकारी की जान बचाने वाले जवान सम्मानित:चुनाव ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक

भारतीय किसान संघ ने बिजली की आपूर्ति को लेकर की चर्चा:विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक से की भेंट

व्यापारियों का विवाद बना जानलेवा:मारपीट के बाद बुजुर्ग व्यापारी की मौत; मारे थे लात-घूंसे

लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन करके कर्मचारियों को बिंदी-टीका लगाया:हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!