खबर
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के चुनाव में रोचक घटनाक्रम: पर्ची से तय हुआ चेयरमैन उम्मीदवार; दो प्रमुख दावेदारों में हुआ समझौता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अप्रैल 2026, 10:02 pm
शेयर करें:
प्रतिष्ठित क्लब के चुनाव में रोचक घटनाक्रम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित यशवंत क्लब के आगामी मैनेजिंग कमेटी चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच रविवार को बड़ा और रोचक घटनाक्रम सामने आया। चेयरमैन पद के दो प्रमुख दावेदार पम्मी छाबड़ा और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया के बीच आखिरकार समझौता हो गया।

चेयरमैन उम्मीदवार तय करने के लिए पर्ची
दोनों के बीच लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद चेयरमैन उम्मीदवार तय करने के लिए पर्ची निकालने का फैसला किया गया, जिसमें पम्मी छाबड़ा का नाम निकलने पर उन्हें संयुक्त पैनल का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। अब चुनाव में सीधा मुकाबला सचदेवा-गोरानी पैनल और पम्मी छाबड़ा के पैनल के बीच होगा।

कई दिनों से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल
यशवंत क्लब के जून 2026 में होने वाले मैनेजिंग कमेटी चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल बनी हुई थी। सचदेवा-गोरानी पैनल पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका था, लेकिन विरोधी पैनल में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी।

चुनाव त्रिकोणीय होने की संभावना बन रही थी
पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया दोनों ही चेयरमैन पद के लिए दावेदारी जता रहे थे, जिससे चुनाव त्रिकोणीय होने की संभावना बन रही थी। दोनों ही पक्षों के समर्थक लगातार बैठकें और चर्चाएं कर रहे थे, ताकि एक मजबूत संयुक्त पैनल तैयार किया जा सके।

बातचीत और समझाइश के बाद हुआ यह
करीब एक सप्ताह तक चली बातचीत और समझाइश के बाद आखिरकार रविवार को दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से पर्ची निकालकर उम्मीदवार तय करने का निर्णय लिया। इसके लिए शहर के एक रेस्टोरेंट में पम्मी छाबड़ा, अजय बागड़िया और उनके समर्थक एकत्र हुए। सभी के सामने दोनों नामों की पर्चियां बनाई गईं और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वहां मौजूद एक युवक से पर्ची निकलवाई गई।

मोबाइल से बनाया वीडियो
इस पूरी प्रक्रिया का मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया। जब पर्ची खोली गई तो उसमें पम्मी छाबड़ा का नाम निकला, जिसके बाद अजय बागड़िया ने उन्हें बधाई देते हुए समर्थन देने की घोषणा की। अब पम्मी छाबड़ा चेयरमैन पद के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे और जल्द ही अपने पैनल के अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे।

सचदेवा-गोरानी पैनल के उम्मीदवार तय
दूसरी ओर सचदेवा-गोरानी पैनल ने पहले ही अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इस पैनल से चेयरमैन पद के लिए जीतेंद्र उर्फ जीतू जैन, सचिव पद के लिए विजय कस्तूरी, सह सचिव के लिए तेजवीर जुनेजा और कोषाध्यक्ष पद के लिए रूपल पारिख को उम्मीदवार बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बडोतिया के नाम भी सामने आ चुके हैं।

अब दिलचस्प हो गया चुनाव
अब पम्मी छाबड़ा और सचदेवा-गोरानी पैनल के बीच सीधा मुकाबला होने से यशवंत क्लब का चुनाव और अधिक दिलचस्प हो गया है। दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थन को मजबूत करने और सदस्यों तक पहुंच बनाने में जुट गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और गर्माने की संभावना है।

संबंधित समाचार

‘लेडी अघोरी’ के  पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए
Top News

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 minutes ago
3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’
Top News

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

4 minutes ago
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
Top News

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

4 minutes ago
महिला को पीटा, गाल पर काटा
Top News

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

9 minutes ago
सीआईएसएफ-डीएफआई में करार
Top News

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

16 minutes ago
बीओआई में 45 लाख का गबन
Top News

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

22 minutes ago
पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू
Top News

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

25 minutes ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

28 minutes ago
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Top News

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

37 minutes ago
केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
Top News

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

about 1 hour ago
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

about 1 hour ago
जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल
Top News

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

about 1 hour ago
पुलिस का मीत बना मनमीत
Top News

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

about 1 hour ago
भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास
Top News

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

about 1 hour ago
लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार
Top News

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

about 2 hours ago
पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे
Top News

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

about 2 hours ago
एडीजे  के 12 फैसलों पर उठे सवाल
Top News

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

about 2 hours ago
बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत
Top News

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

about 2 hours ago
घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस
Top News

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!