अंतरराज्यीय चोर गैंग का खुलासा: इंजीनियरिंग छात्र निकला मास्टरमाइंड; लग्जरी कार से करता था रेकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी की कोलार पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह का मास्टरमाइंड एक इंजीनियरिंग छात्र निकला, जो लग्जरी कारों में घूमकर पॉश कॉलोनियों की रेकी करता था और फिर बाहरी राज्यों के बदमाशों से चोरी की वारदातें करवाता था।
लग्जरी कार से करते थे रेकी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले महंगी कारों से कॉलोनियों में घूमकर बंद मकानों और संभावित निशानों की पहचान करते थे। इसके बाद दूसरे राज्यों से अपराधियों को भोपाल बुलाया जाता था। शक से बचने के लिए इन बदमाशों को शहर के बड़े होटलों में ठहराया जाता था। इसके बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जाता था।
22 लाख के जेवर और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 22 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 24 हजार रुपए नकद और दो लग्जरी कारें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का करीब 40 लाख रुपए मूल्य का सोना मंडीदीप स्थित मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया गया था।
इसके बाद उस रकम को विभिन्न ट्रेडिंग कंपनियों में निवेश कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के खातों में करीब 60 लाख रुपए के वित्तीय लेनदेन मिले हैं। इन खातों को फ्रीज कर जांच शुरू कर दी गई है।
तीन जिलों से गिरफ्तारी
पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा के अनुसार, 13-14 मई की रात कोलार क्षेत्र के दानिश कुंज में हुई चोरी के बाद जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद हुंडई औरा कार संदिग्ध रूप से दिखाई दी। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने यशवंत रघुवंशी (विदिशा), भूपेंद्र साहू (भोपाल), अभिलाष विश्वकर्मा (छिंदवाड़ा) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कोलार थाना क्षेत्र में तीन और कटारा हिल्स क्षेत्र में एक चोरी की वारदात कबूल की है।
पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी अभिलाष विश्वकर्मा पहले तेलंगाना के वारंगल में चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
और खुलासों की संभावना
पुलिस का मानना है कि गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है। बरामद जेवरात, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

कांग्रेस नेत्रियों ने मनुस्मृति का सांकेतिक दहन किया:रात में राजवाड़ा पर धरना

महंगाई का झटका:LPG-दूध; कार और CNG तक हुए महंगे, विदेश यात्रा का नियम भी बदला

धीरेंद्र शास्त्री के भाई को झटका:जमानत अर्जी खारिज; गोलीकांड मामले में जिला अदालत ने नहीं दी राहत

इस ट्रेन के AC से स्लीपर तक चूहे-कॉकरोच:5 माह की बच्ची को बचाने मां ने AC डक्ट में लगाई बेडशीट

मोदी की अपील:जरूरत न हो तो सोना न खरीदें; कहा- वैश्विक संकट के बीच भारत ने 7.8% की आर्थिक वृद्धि दर्ज की, यह देशवासियों की मेहनत का परिणाम

देखिए वीडियो:प्रिंसिपल की सूझबूझ से बची 900 छात्रों की जान; रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 955 लोगों की मौत, 4400 से ज्यादा लापता

विजय शाह को कर्नल सोफिया मामले में राहत:कैबिनेट की अनुशंसा को राज्यपाल की मंजूरी; अब सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा जाएगा सरकार का फैसला

इस देश में मोदी ने छात्रों से की मुलाकात:स्टूडेंट्स ने हिंदी में सुनाईं PM की कविताएं; बोले- भावनाएं बिल्कुल मेरे दिल जैसी थीं

मदद करना भारत की परंपरा:विविधता ही देश की खूबसूरती;‘मेरा-तुम्हारा’ की सोच से ऊपर उठना होगा

मंदिर में कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वालों का निकाला जुलूस:आरोपियों ने मांगी माफी; कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को परमिशन नहीं दी तो साबित होगा डरती है सरकार:शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोले; इंदौर में बहुत जगह

इस उद्योगपति ने लुटियंस जोन में 350 करोड़ रुपए में बंगला खरीदा:कंपनी के अधिकारियों के लिए बनेगा कॉर्पोरेट गेस्ट हाउस

पैचवर्क के बाद बना गड्ढा करोड़ों के खर्च पर सवाल:शहर में फिर धंसी सड़क

मंत्री की टिप्पणी मामले में एसआईटी जांच पूरी:सुप्रीम कोर्ट ने अभियोजन मंजूरी पर दखल से किया इनकार; सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी गई जांच रिपोर्ट, राज्यपाल के फैसले का इंतजार

भादौ माह में महाकाल की पहली सवारी निकली:नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल; झांझ-मंजीरे बजाते हुए शामिल हुए सीएम

सीएम डाॅ. मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला:वोट बैंक की राजनीति को बताया बड़ी चुनौती; सामाजिक समरसता पर दिया जोर

भागीरथपुरा दूषित जलकांड:फाइलें दबाने वाले अफसरों पर कार्रवाई की उलटी गिनती शुरू

गुंडा ही नहीं... टोपीबाज भी है चिरकुट चीकू:विधायक-पार्षद का काम संभालता हूं कहकर लोगों को लेता है झांसे में

Zomato पर नहीं मिलेगी एनालॉग डेयरी से बनी पनीर-मलाई की डिशेज:कंपनी ने कई रेस्टोरेंट्स को किया डीलिस्ट

नशे की लत और कर्ज ने बनाया ऑटो चोर:8 लाख के चार रिक्शा मिले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!