नवरात्रि में नारी का अपमान: शर्मनाक; कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव में इंदौर की छवि कलंकित
KHULASA FIRST
संवाददाता

न तो पुलिस और न ही संगठन की ओर से हरकतबाज नेता पर हुई कोई कार्रवाई
विधायक रमेश मेंदोला के आयोजन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष का घिनौना चेहरा आया सामने
जहां गरबा खेलने पहुंची नाबालिग बालिका को धक्का देकर भगाया, वहीं मुख्यमंत्री ने पूजे कन्याओं के पैर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक तरफ मां दुर्गा की आराधना, नारी शक्ति के सम्मान और संस्कारों की दुहाई का शोर, दूसरी तरफ कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव के पंडाल में गरबा खेलने पहुंची नाबालिग बालिका को धक्का देकर बाहर करना...।
नवरात्रि के मंच से दिए जाने वाले सम्मान और संस्कृति के संदेशों के बीच सामने आए इस शर्मनाक घटनाक्रम ने कल रात देश-विदेश में इंदौर की छवि को शर्मसार कर दिया। जिस आयोजन में मां शक्ति की उपासना के साथ नारी सम्मान का संदेश दिया जाना चाहिए था, वहीं नाबालिग बालिका के साथ दुर्व्यवहार हो गया।
ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि गरबा आयोजक और भोजन-भंडारे वाले दादा दयालु कहे जाने वाले विधायक रमेश मेंदोला का खास और भाजपा के जीजाबाई मंडल का अध्यक्ष कमल चौहान है।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा की जमकर छिछालेदार हो रही है। दुखद यह भी कि लाड़ली बहना जैसी योजना चलाकर सत्ता में आई भाजपा के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद इस पूरे घटनाक्रम के बाद कार्यक्रम में अतिथि बनकर पहुंचे और उन्होंने कन्याओं के पैर भी पूजे, लेकिन जिम्मेदारों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की भनक तक नहीं लगने दी।
मामला हीरानगर मेन रोड पर हो रहे कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्व का है। भाजपा विधायक रमेश मेंदोला इसके आयोजक हैं। आयोजन के श्रमिक क्षेत्र का सबसे बड़ा और सार्वजनिक होने के चलते बड़ी संख्या में मां देवी दुर्गा की आराधना करने लड़कियां और महिलाएं इसमें भाग लेती हैं।
हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, हालांकि कल इस गरबा आयोजन में हुए एक घटनाक्रम ने इंदौर को पूरे देश में शर्म से कलंकित कर दिया। आयोजन में परिवार के साथ पहुंची किशोरी को धक्का देकर उसे आयोजन स्थल से बाहर भगाने और बदलसूकी किए जाने की शर्मनाक घटना हो गई।
बदसलूकी करने वाला कोई और नहीं, कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्र क्रमांक-दो के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला का खास कमल चौहान था, जो कि भाजपा के जीजाबाई मंडल का अध्यक्ष है।
रात में ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया, जिसने शहर तो ठीक प्रदेशभर में हलचल मचा दी। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि लड़की से कोई गलती हो भी गई थी और उसे पंडाल से बाहर ही करना था तो इसके लिए उसकी मर्यादा और सम्मान का ध्यान नहीं रखा जाना चाहिए था क्या?
नाबालिग लड़की को धक्का देते हुए बोला, चल निकल...
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पंडाल के अंदर कमल चौहान रेलिंग के अंदर तो लड़की रेलिंग के बाहर अपने परिजन के साथ है। लड़की ने गरबा खेलने के लिए ड्रेस भी पहनी हुई है। इस दौरान लड़की को रेलिंग के अंदर नहीं आने देने को लेकर कमल चौहान उसे उलटा सीधा कह रहा है।
उसके साथ खड़े एक युवक ने उसे रोका भी, लेकिन आखिरकार लड़की के प्रतिक्रिया देने पर वह भड़क गया और रेलिंग फांदकर बाहर निकलने के बाद लड़की का हाथ पकड़कर उसे धकेलते हुए कह रहा है... बाहर निकल यहां से, बाहर निकल (दूसरी बार में पूरी ताकत से ऐसा धक्का दिया कि लड़की लड़खड़ाते हुए कई फीट दूर तक चली गई)।
यह देख लड़की के परिजन ने कमल चौहान का विरोध किया। कहा कि लड़की को धक्का क्यों दे रहे हो। लड़की भी बोली धक्का कैसे दिया आपने मुझे। आपका नाम लिखा है क्या इस पर...। ये आपकी जमीन है क्या?
यह सुनकर कमल चौहान ने दोबारा लड़की का हाथ पकड़कर उसे धकेलने की कोशिश की...। हाथ छुड़ाते हुए लड़की बोली हाथ मत लगा देना मुझे दोबारा। बावजूद इसके कमल चौहान ने लड़की का हाथ पकड़कर उसे धकेलते हुए कहा चल बाहर निकल यहां से। लड़की ने हाथ छुड़ाते हुए कहा अभी बुलाती हूं पुलिस को...।
यह सुनकर कमल चौहान बोला हां, बुला-बुला... और इसके साथ लोगों की भीड़ बाहर गेट तक निकल गई।
कुछ इस तरह की आ रहीं प्रतिक्रियाएं
भाजपा की कथनी और करनी में यही फर्क है। कभी मंदिरों का चंदा खा जाते हैं। अब नवरात्रि में कन्या को धुतकार रहे हैं। ऊपर वाले के यहां देर हैं अंधेर नहीं। कन्या की हाय, बद्दुआ ऐसी लगेगी कि इस नेता के कुटुंब-कुल का सर्वनाश होगा, नीति-नियति, कर्म लौटकर आएंगे।
दोस्त विधायक है। यह इंदौर है कुछ भी हो सकता है। इनके बुरे दिन आने वाले हैं।
आयोजक और हरकतबाज दोनों पर केस दर्ज होना चाहिए।
नारी के सम्मान में अब बजरंग दल कहां है मैदान में।
शर्मनाक, ऐसा नहीं होना चाहिए। हर कन्या समान है चाहे वह गरीब हो या अमीर।
बीजेपी के किसी नेता ने मामले में न तो कोई कार्रवाई की, न ही इसका विरोध किया। ये तो गलत बात है।
विनाश काले विपरीत बुद्धि भाजपा का समय निकट आ गया है। भाजपा से सभी वर्ग त्रस्त हो चुके हैं। व्यापारी, किसान स्टूडेंट्स से लेकर फेरीवाले तक..., इसलिए अब ये उल्टे काम कर रहे हैं। इनकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। इंदौर की सभी नौ विधानसभा सीटें भाजपा की हैं। इनकी सरकार तो व्यापारी हितैषी है। न तो स्टूडेंट की चिंता है, न ही बेरोजगार इंसानों की नौकरी की चिंता है। किसान हितैषी सरकार और ये इनके बोल वचन हैं।
दादा बहुत अच्छे हैं लेकिन ये साथ में रहने वाले दादा का नाम खराब कर रहे हैं दादा से मिलने जाओ तो ये मिलने नहीं देते हैं और अकड़ दिखाते हैं।
आप पुष्टि करो या ना करो साफ दिख रहा है। बहुत गलत उसकी वाणी तो देखो माता रानी का भी डर नहीं। माता रानी स्वरूप को धक्का देना बहुत गलत है।
पुजारी को पीटने पर सात पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया था, अब इन्हें कौन सस्पेंड करेगा?
संबंधित समाचार

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं

भाजपा कार्यालय के लिए नया भवन बनेगा:मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से की बातचीत; इन दो विधायकों को दी जिम्मेदारी, किसके बारे में पूछा-जादूगर कहां हैं?

मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

भाजपा ने मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को कार्यालय बुलाया:गरबा पंडाल में 15 वर्षीय बालिका से धक्का-मुक्की का मामला; नगर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, संगठन के अगले कदम पर नजर

प्यासा इंदौर बेपरवाह पहरेदार:भाजपा की अंतर्कलह ने शहर को किया पानी-पानी!

देखिये वीडियो, नवरात्रि में शक्ति मोबाइल टीमें बन रही मददगार:गरबा पंडालों में संदिग्धों पर कार्रवाई; अकेली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

गरबा पंडाल में घुसकर गाली-गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप:कांग्रेस नेता के पिता की आयोजकों ने की शिकायत; पुलिस से कार्रवाई की मांग

दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई:होटल के कमरे से लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त; संचालक पर केस दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा:‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के बारे में दी जानकारी; उज्जैन में जमीन आवंटन व होटल निर्माण पर भी उठाए सवाल

वीडियो देखिये, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने क्या कहा:क्यों बोली-मुझे सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे

सूदखोर की बेरहमी से हत्या:गर्दन पर 5 और सिर पर किए 2 वार; गेंदे के फूल से पकड़े गए 4 आरोपी

सुप्रसिद्ध भजन गायिका बेटी के साथ पहुंची:आज इस शहर में कार्यक्रम में देंगी अपनी प्रस्तुति; भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

वीडियो देखिये, राहुल गांधी चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे:केंद्रीय मंत्री बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों में बसते हैं, विपक्ष को जनता कई बार नकार चुकी

वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री:गुटबाजी पर दिया ऐसा जवाब; जल संकट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर कही ऐसी बात

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

धूल का बढ़ता गुबार बना मुसीबत का कारण:निर्माण कार्य और बदहाल सड़कों से फजीहत; वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता में इजाफा

राजधानी में बच्ची की हत्या का विरोध:थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं; आरोपी को फांसी देने की मांग, पुलिस फोर्स तैनात

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:एथेनॉल बनाने में अब नहीं होगा चीनी का इस्तेमाल; इन पर रहेगा जोर

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़:एक गुट हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा विरोध में; मरीजों को हो सकती है परेशानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!