खबर
Top News

30 लाख की लूट में खबर लीक करने वाला करीबी: एजेंट के पास इतनी नकदी होने की खबर बदमाशों तक कैसे पहुंची

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जून 2026, 4:26 pm
शेयर करें:
30 लाख की लूट में खबर लीक करने वाला करीबी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी के रिश्तेदार से करीब 30 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस को शुरुआती जांच में कई ऐसे सुराग मिले हैं, जिन्होंने वारदात को साधारण लूट से कहीं ज्यादा संदिग्ध बना दिया है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बदमाशों को कैसे पता चला कि कलेक्शन एजेंट मुकुल अग्रवाल के बैग में लाखों रुपए की नकदी है और वह किस रास्ते से गुजरने वाला है? वारदात अचानक नहीं हुई, बल्कि बदमाशों ने पूरी प्लानिंग और रेकी के बाद अंजाम दी है।

यही वजह है कि अब जांच का फोकस सिर्फ सीसीटीवी फुटेज और बदमाशों की पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लोगों पर भी है जिन्हें मुकुल की दिनभर की गतिविधियों और कलेक्शन की जानकारी थी।

खुद को पुलिसकर्मी बताकर बैग लेकर हो गए फरार
उल्लेखनीय है कि कल शाम निहालपुरा में जैसवाल धर्मशाला के सामने बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से पुलिसकर्मी बनकर 29.61 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात का तरीका बताता है कि आरोपियों को पहले से मालूम था कि मुकुल अग्रवाल के पास बड़ी रकम है। यदि यह सामान्य लूट होती तो बदमाश मोबाइल, वाहन या अन्य सामान भी छीन सकते थे, लेकिन उनका निशाना सिर्फ नकदी वाला बैग था।

जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने अग्रवाल को रोकते ही सबसे पहले उसके बैग पर नजर डाली। उन्होंने न तो ज्यादा पूछताछ की और न ही कोई तलाशी ली। खुद को पुलिसकर्मी बताकर मोबाइल बंद करवाया और सीधे नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

टीआई सतीश पटेल के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की देर रात तक जांच की है। कई दुकानें बंद होने से कई स्थानों के कैमरे नहीं देख पाए हैं। हालांकि दो संदिग्धों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ जारी है।

रानीपुरा से निहालपुरा तक कौन कर रहा था पीछा?
पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि मुकुल गुरुवार को रानीपुरा, सियागंज और अन्य व्यापारिक क्षेत्रों से कलेक्शन कर रहा था। पुलिस को संदेह है कि बदमाश काफी देर से उसका पीछा कर रहे थे। यह भी आशंका है कि किसी ने मुकुल की लोकेशन और कैश मूवमेंट की जानकारी लगातार आरोपियों तक पहुंचाई हो।

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध, लेकिन चेहरे छिपे
पुलिस को आसपास के कुछ सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरे पर रूमाल बांध रखा था। जिस गली में लूट की वारदात हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, जिससे जांच और चुनौतीपूर्णं हो गई है। हालांकि, पुलिस को स्कूटर पर लिखे कुछ नंबर दिखाई दिए हैं, लेकिन वे स्पष्ट नहीं हैं।

फुटेज को बेहतर करने की कोशिश
तकनीकी टीम फुटेज को बेहतर करने की कोशिश कर रही है। लूट की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है। एडिशनल डीसीपी दीशेष अग्रवाल, डीसीपी सुनील मेहता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। करीब 25 पुलिसकर्मी और सात अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 8 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 8 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 9 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 9 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 10 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 10 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 10 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 10 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 10 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 11 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 11 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 11 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 11 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 11 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 11 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 11 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 12 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!