खबर
Top News

मुस्लिम तीर्थस्थल से मासूम अगवा: संतानहीन होने पर किया गुनाह; टोल प्लाजा पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 5:13 pm
शेयर करें:
मुस्लिम तीर्थस्थल से मासूम अगवा

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम जिले के जावरा स्थित प्रसिद्ध हुसैन टेकरी से अगवा किए गए 6 माह के मासूम आयान खान को पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुरक्षित बरामद कर लिया। अपहरण के बाद आरोपी महिला और उसका साथी बच्चे को इंदौर के रास्ते दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन शिवपुरी जिले के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

सोते हुए बच्चे का किया अपहरण
सागर निवासी साहिल खान अपनी पत्नी शाहीन और 6 माह के बेटे आयान के साथ मन्नत पूरी होने पर जावरा स्थित हुसैन टेकरी जियारत के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे पूरा परिवार सो रहा था।

गोद में उठाकर हो गई फरार
इसी दौरान एक महिला मासूम आयान को गोद में उठाकर वहां से फरार हो गई। कुछ देर बाद बच्चे के गायब होने का पता चलने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मिली। जानकारी सामने आई कि आरोपी रतलाम, उज्जैन और इंदौर होते हुए दिल्ली की ओर जा रहे हैं।

शिवपुरी पुलिस को किया अलर्ट
रतलाम पुलिस ने तुरंत शिवपुरी पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद एनएच-46 पर नाकाबंदी कर बदरवास, कोलारस और लुकवासा क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी गई।

15 कारें और 10 बसें खंगालने के बाद मिला मासूम
पुलिस के पास केवल संदिग्धों की तस्वीरें थीं, वाहन की कोई जानकारी नहीं थी। करीब डेढ़ घंटे तक चले सघन अभियान में 15 कारों और 8 से 10 यात्री बसों की जांच की गई।

बस में पुलिस को मिला आयान
आखिरकार इंदौर से दिल्ली जा रही एक यात्री बस में पुलिस को मासूम आयान मिल गया। बस में एक महिला, एक पुरुष, 13 वर्षीय किशोर और उनके साथ अगवा किया गया बच्चा मौजूद था।

झालावाड़ जिले के रहने वाले आरोपी
पुलिस पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान रूपा रैगर और पुरुष ने निजाम मंसूरी के रूप में बताई। दोनों राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं और खुद को मुंहबोला भाई-बहन बताते हैं।

दिल्ली ले जाने की तैयारी में थे
प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि उसकी कोई संतान नहीं है। इसी वजह से उसने मासूम आयान का अपहरण किया। आरोपी बच्चे को अपने साथ दिल्ली ले जाने की तैयारी में थे।

बड़े नेटवर्क की आशंका, जांच जारी
पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह सिर्फ संतान पाने की चाह में किया गया अपहरण था या इसके पीछे कोई संगठित बाल तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। आरोपियों के मोबाइल, संपर्क और यात्रा मार्ग की पड़ताल की जा रही है।

परिवार को सुरक्षित सौंपा
मासूम के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता शिवपुरी पहुंच गए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिवपुरी पुलिस ने बच्चे और आरोपियों को रतलाम पुलिस के हवाले कर दिया। अब मामले की आगे की जांच रतलाम पुलिस कर रही है।

संबंधित समाचार

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

2 minutes ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

7 minutes ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

10 minutes ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

40 minutes ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 1 hour ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 1 hour ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 1 hour ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 2 hours ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 2 hours ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 2 hours ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 2 hours ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

about 2 hours ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

about 3 hours ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

about 3 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

about 3 hours ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!