खबर
Top News

रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका: अब इतने का मिलेगा सिलेंडर; इस तरह तय होती हैं कीमतें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 10:54 am
शेयर करें:
रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 913 रुपए के बजाय 942 रुपए में मिलेगा।

भोपाल में अब 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत ₹918.50 से बढ़कर ₹947.50 हो जाएगी। 5 बड़े शहरों में ग्वालियर में कीमत 1 हजार रुपए पार हो गई है। ग्वालियर में 1025 और उज्जैन में 1001 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। इंदौर में अब रेट 970 रुपए, जबलपुर में 919 रुपए हो गए हैं।

तीन महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को 60 रुपए की वृद्धि की गई थी। ताजा बढ़ोतरी के साथ तीन महीनों में सिलेंडर कुल 89 रुपए महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ती कीमतों से मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित होने लगा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में तेजी और घरेलू बिक्री पर हो रहे नुकसान को बढ़ोतरी की वजह बताया है। कंपनियों का दावा है कि उन्हें प्रत्येक घरेलू सिलेंडर पर करीब 703 रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा था। हालांकि नई वृद्धि से भी पूरी भरपाई संभव नहीं है।

इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को भी सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए थे। 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 31 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी। पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपए का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत 821.50 रुपए हो गई है।

पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मई में पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर 7.50 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े हैं, जबकि सीएनजी करीब 6 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है। कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल पर करीब 11 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

सरकार का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है और कुछ हिस्सा तेल कंपनियां स्वयं वहन कर रही हैं। गैस सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय दर, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात व परिवहन लागत और कर- सब्सिडी नीति को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 2 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 3 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 3 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 4 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 4 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 4 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 4 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 4 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 5 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 5 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 5 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 5 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 5 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!