इंदौर की बेटी ने रचा इतिहास: बनाया इंटरनेशनल रिकॉर्ड; असाधारण उपलब्धि से देश के चुनिंदा लोगों में शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर की नन्ही बेटी दिविरा जैन ने महज 6 माह 24 दिन की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
दिविरा ने बिना किसी सहारे के 1 घंटा 2 मिनट 30 सेकंड तक लगातार बैठकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की चुनिंदा बच्चों में शामिल हो गई हैं।
बिना सहारे सबसे लंबे समय तक बैठने का रिकॉर्ड
दिविरा ने 22 मई 2026 को इंदौर में यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने बिना किसी सहारे के लगातार 1 घंटा 2 मिनट 30 सेकंड तक बैठकर अपनी असाधारण क्षमता का परिचय दिया। इस उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक रूप से मान्यता देते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया है।
परिवार के लिए गर्व का पल
दिविरा के माता-पिता विरती बोहरा और दीपम बोहरा अपनी बेटी की इस सफलता से बेहद उत्साहित हैं। परिवार का कहना है कि यह उनके लिए जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण क्षण है।
दिविरा के दादा राजेंद्र कुमार बोहरा और दादी मधु बोहरा ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में मिली यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। वहीं उज्जैन निवासी नाना संजय कांतिलाल संघवी और नानी संध्या संघवी ने भी अपनी नातिन की इस सफलता पर खुशी जताई।
इंदौर और उज्जैन में खुशी का माहौल
दिविरा के विश्व रिकॉर्ड की खबर सामने आने के बाद इंदौर और उज्जैन में परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस नन्ही बच्ची की उपलब्धि की सराहना कर रहे हैं।
कम उम्र में बड़ी प्रेरणा
महज छह महीने की उम्र में इंटरनेशनल रिकॉर्ड बनाकर दिविरा ने यह साबित कर दिया कि असाधारण उपलब्धियां उम्र की सीमाओं में नहीं बंधतीं। उनकी यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि इंदौर और पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!