इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान: काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान बना चुका इंदौर अब अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के लिए भी मॉडल सिटी बनता जा रहा है।
शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन व शहरी नवाचारों को समझने के लिए विदेशों से प्रतिनिधिमंडलों का दौरा लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में इटली के काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा प्रतिनिधिमंडल के साथ इंदौर पहुंचे।
प्रतिनिधिमंडल ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और विभिन्न नवाचारों का अवलोकन किया। इसके बाद काउंसल जनरल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात की।
बैठक में इंदौर के विकास मॉडल के साथ भविष्य की परियोजनाओं और दोनों पक्षों के बीच संभावित सहयोग पर चर्चा हुई।
जनभागीदारी और तकनीक से बना इंदौर का मॉडल
महापौर ने प्रतिनिधिमंडल को इंदौर की स्वच्छता यात्रा और इसके पीछे अपनाए गए मॉडल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी, आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और लगातार निगरानी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की प्रमुख ताकत हैं।
बैठक में सौर ऊर्जा, ठोस कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और सीएनजी प्लांट जैसी परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने इन व्यवस्थाओं के संचालन और भविष्य की योजनाओं को लेकर रुचि दिखाई।
तकनीकी सहयोग और निवेश पर फोकस
मुलाकात के दौरान स्वच्छता और वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों के बीच भविष्य में संभावित परियोजनाओं और सहयोग के क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई।
इसके साथ ही इंदौर में इटली से निवेश की संभावनाओं को लेकर भी बातचीत हुई। यदि प्रस्तावित सहयोग आगे बढ़ता है तो शहर को नई तकनीक, विशेषज्ञता और निवेश के अवसर मिल सकते हैं।
राष्ट्रीय मॉडल से ग्लोबल पहचान की ओर इंदौर
महापौर ने प्रतिनिधिमंडल को शहर की भविष्य की योजनाओं और ऐसी परियोजनाओं की जानकारी दी, जो बदलती शहरी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं।
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था को देखने के लिए देशभर से प्रतिनिधिमंडल पहले ही यहां पहुंचते रहे हैं। अब विदेशी प्रतिनिधियों की बढ़ती रुचि इस बात का संकेत है कि ‘इंदौर मॉडल’ की चर्चा राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही है।
इटली के प्रतिनिधिमंडल का दौरा शहर के लिए केवल स्वच्छता मॉडल के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीकी साझेदारी व संभावित अंतरराष्ट्रीय निवेश के नए रास्ते खोलने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!