इंदौर बनेगा आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र: अंतरराष्ट्रीय कीर्तनकार राधिका दास करेंगे लाइव कीर्तन
KHULASA FIRST
संवाददाता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
फीनिक्स सिटाडेल में 3 अप्रैल को होगा भक्ति का महासंगम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अध्यात्म, संगीत और आंतरिक शांति का अद्भुत संगम देखने के लिए इंदौर तैयार है। 3 अप्रैल की शाम शहर का वातावरण भक्ति रस में डूब जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कीर्तनकार राधिका दास अपने बहुप्रतीक्षित ‘साइलेंस इन साउंड’ कीर्तन टूर के तहत यहां लाइव प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन शहर के फिनिक्स सिटाडेल मॉल में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु, युवा और संगीत प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन ‘ड्रॉप लाइ’ और ‘ईवा लाइव जीतो यूथ’ के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करना है। आज की युवा पीढ़ी, जो तकनीक और तेज रफ्तार जीवनशैली के बीच संतुलन खोज रही है, उसके लिए यह कार्यक्रम एक नई दिशा प्रदान कर सकता है।
युवा पीढ़ी को सनातन के जरिये आधुनिक कीर्तन शैली के साथ जोड़ रहे हैं राधिका दास
राधिका दास आज विश्व स्तर पर भक्ति योग और कीर्तन के प्रमुख चेहरों में से एक बन चुके हैं। उन्होंने अपने जीवन को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और नाम संकीर्तन के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया है। यूके, यूरोप, अमेरिका और एशिया के विभिन्न देशों में उनके कार्यक्रमों को अपार सराहना मिली है। उनके कीर्तन में पारंपरिक भक्ति संगीत के साथ आधुनिक धुनों का समावेश देखने को मिलता है, जो खासतौर पर युवाओं को आकर्षित करता है।
इंदौर में होने वाला यह कार्यक्रम भी कुछ ऐसा ही खास होने वाला है। इसमें ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र और अन्य भक्ति गीतों के माध्यम से सामूहिक कीर्तन किया जाएगा, जिसमें उपस्थित लोग स्वयं को भक्ति में डूबा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ध्यान सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जो मानसिक शांति और आत्मिक जागरूकता को बढ़ाने में सहायक होंगे।
इस टूर की खास बात यह है कि यह केवल एक शहर तक सीमित नहीं है। राधिका दास 2026 में भारत के 9 प्रमुख शहरों में अपने कीर्तन टूर के तहत प्रस्तुति देंगे, जिसकी शुरुआत इंदौर से हो रही है। यह टूर भक्ति, ध्यान और आत्म-खोज का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है, जो पारंपरिक कॉन्सर्ट से बिल्कुल अलग अनुभव देता है। युवाओं के बीच राधिका दास की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके कीर्तन वीडियो लाखों बार देखे जा चुके हैं। उनकी सरल भाषा, मधुर आवाज और सकारात्मक संदेश लोगों को गहराई से प्रभावित करते हैं। यही कारण है कि उनके कार्यक्रमों में हर आयु वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इंदौर में होने वाला यह आयोजन न केवल एक आध्यात्मिक उत्सव है, बल्कि यह लोगों को एक साथ जोड़ने, सकारात्मक सोच विकसित करने और जीवन में संतुलन स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम भी है। जो लोग भक्ति, संगीत और शांति की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
गहन और शांतिपूर्ण वातावरण का निर्माण
राधिका दास का यह इंदौर दौरा उनके भारत टूर का हिस्सा है, जिसमें वे देश के विभिन्न शहरों में जाकर कीर्तन और सत्संग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
उनके हर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, खासकर युवा वर्ग, जो आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच शांति और आध्यात्मिक संतुलन की तलाश में रहते हैं।इ स कार्यक्रम में लाइव मंत्र संगीत, सामूहिक जप और ध्यान के माध्यम से एक गहन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाया जाएगा, जो पारंपरिक कॉन्सर्ट से अलग होगा।
आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम 3 अप्रैल को शाम के समय आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के टिकट बुकमाईशो www.bookmyshow.com पर उपलब्ध हैं। राधिका दास का लक्ष्य प्राचीन मंत्रों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ना और आंतरिक शांति का अनुभव कराना है।
युवाओं तक सनातन संस्कृति और भक्ति का संदेश पहुंचा रहे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस आयोजन को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ‘राधिका दास जैसे कलाकार और आध्यात्मिक गुरु अपने कीर्तन और आधुनिक शैली की प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं तक सनातन संस्कृति और भक्ति का संदेश पहुंचा रहे हैं।
यह अत्यंत सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का कार्य करते हैं। मैं सभी आयोजकों प्रबल प्रताप सिंह तोमर और ‘ड्रॉप लाइव’ और ‘ईवा लाइव जीतो यूथ, सहभागी को इस भक्ति महोत्सव के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि यह आयोजन सभी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
यह कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें मंत्रोच्चार, ध्यान और भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों को मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का अनुभव कराया जाएगा। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग तनाव और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, वहीं इस तरह के कार्यक्रम उन्हें भीतर से जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा से भरने का अवसर प्रदान करते हैं।
युवाओं में बढ़ती लोकप्रियता
आज के समय में राधिक दास युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके कीर्तन वीडियो लाखों बार देखे जाते हैं। उनकी सरल भाषा, मधुर संगीत और सकारात्मक संदेश लोगों को गहराई से प्रभावित करते हैं। इंदौर में यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, बल्कि लोगों को आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच और जीवन में संतुलन पाने की दिशा में प्रेरित करने वाला मंच भी है। राधिका दास का यह कीर्तन कार्यक्रम निश्चित ही शहरवासियों के लिए एक यादगार और आत्मिक अनुभव साबित होगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!