शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई इंदौर पुलिस: युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज; एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को उसकी शादी के मंडप से हिरासत में ले लिया। आरोपी सीहोर जिले का रहने वाला है और बुधवार को उसकी शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान इंदौर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर इंदौर ले आई। बाद में युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, चंदन नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि सीहोर निवासी रवि विश्वकर्मा ने उससे शादी का वादा कर प्रेम संबंध बनाए और करीब एक वर्ष तक कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और दूसरी जगह विवाह तय कर लिया।
दो दिन तक थाने के चक्कर लगाती रही युवती
शिकायतकर्ता का कहना है कि वह लगातार दो दिनों तक थाने जाकर कार्रवाई की मांग करती रही। शिकायत मिलने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी को फोन कर पूछताछ के लिए थाने बुलाया, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया।
इसके बाद चंदन नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के सीहोर में होने की जानकारी जुटाई। पता चला कि वह अपनी शादी में शामिल है। पुलिस टीम तत्काल सीहोर पहुंची और शादी समारोह के दौरान मंडप से आरोपी को हिरासत में लेकर इंदौर ले आई।
बहन के घर आने-जाने के दौरान हुई थी पहचान
पुलिस के मुताबिक आरोपी की बहन चंदन नगर क्षेत्र में रहती है। रवि अक्सर अपनी बहन के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाली युवती से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में वादा तोड़ते हुए दूसरी युवती से विवाह करने की तैयारी कर ली।
पहले समझौते की कोशिश, फिर दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पहले दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया था। आरोपी को थाने बुलाया गया, लेकिन उसके उपस्थित नहीं होने पर युवती के बयान और शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
संबंधित समाचार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!