दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर: पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर्व से पहले इंदौर पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नगरीय क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और त्योहारों के दौरान सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही पटाखा बाजारों में सुरक्षा मानकों का पालन कराने, अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण और बिक्री पर निगरानी रखने तथा मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल अपराधियों के नेटवर्क पर कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय आर.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था मयंक अवस्थी सहित नगरीय क्षेत्र के सभी पुलिस उपायुक्त और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आदतन अपराधियों पर कार्रवाई, जमानत निरस्त कराने पर जोर
पुलिस कमिश्नर ने विगत अवधि में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों की जोनवार समीक्षा करते हुए बदमाशों, असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाउंड ओवर की कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग करने और गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की जमानत निरस्त कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।
पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए, जो बार-बार आपराधिक घटनाओं में शामिल होते हैं। अपराध नियंत्रण के लिए संवेदनशील क्षेत्रों, बदमाशों के हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में सघन चेकिंग के साथ ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए निगरानी बढ़ाई जाए।
ड्रग्स नेटवर्क पर प्रहार, NDPS के आदतन आरोपियों पर नजर
शहर में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और एनडीपीएस एक्ट के आदतन आरोपियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। निर्देश दिए गए कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि इस नेटवर्क पर अंकुश लगाया जा सके।
दीपावली पर पटाखा दुकानों की जांच, सुरक्षा मानकों की होगी निगरानी
आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए पटाखा बाजारों और दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाए और लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
पटाखा दुकानों और बाजारों का नियमित निरीक्षण करने के साथ दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के लिए पाबंद किया जाएगा। प्रत्येक दुकान पर फायर एक्सटिंग्विशर, रेत, पानी की बाल्टियां या ड्रम और आवश्यकतानुसार पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया।
रहवासी क्षेत्रों में पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि रहवासी क्षेत्रों में पटाखों का अवैध भंडारण नहीं होने दिया जाए। नियमों का उल्लंघन कर पटाखे जमा करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कार्बाइड गन सहित प्रतिबंधित या अवैध विस्फोटक सामग्री की बिक्री और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया।
त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सतत मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
डिजिटल पुलिसिंग और शिकायतों के निराकरण पर भी जोर
बैठक में अपराधों के अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीएनएस के अंतर्गत ई-साक्ष्य, ई-विवेचना और ई-समंस/वारंट से संबंधित प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। थानों में ई-एफआईआर और जीरो-एफआईआर की प्रक्रिया का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा गया। पुलिस कमिश्नर ने बीट और माइक्रो बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर भी जोर दिया।
मोहल्ला समितियों के साथ बेहतर समन्वय के निर्देश
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मोहल्ला समितियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने और आमजन के साथ संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इन बैठकों के माध्यम से महिला सुरक्षा, यातायात नियमों, साइबर अपराधों और अन्य सामाजिक विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपराध नियंत्रण के साथ आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
संबंधित समाचार

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!