इंदौर की पत्रकारिता का देश में अलग ही मुकाम: इंदौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर हुई किस्सागोई
KHULASA FIRST
संवाददाता

64 दीप प्रज्ज्वलित कर की आतिशबाजी, देशभक्तिपूर्ण गीतों ने बांधा समां
स्व. राजेंद्र माथुर को पुण्य स्मरण दिवस पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की पत्रकारिता का पूरे देश में एक अलग ही मुकाम है। इस मुकाम तक पहुंचाने में मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक स्व. राजेंद्र माथुर जैसे मनीषियों का अहम योगदान रहा। इंदौर ने हिंदी पत्रकारिता को एक अलग पहचान दी।
निर्भीक, साहसिक और सत्ता से भिड़ जाने का माद्दा पूरे देश को इंदौर ने ही सिखाया। यह बात इंदौर प्रेस क्लब के 64वें स्थापना दिवस पर गुरुवार शाम इंदौर घराने की पत्रकारिता पर किस्सागोई कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही।
प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों ने इंदौर की विलक्षण पत्रकारिता के एक से बढ़कर एक किस्से सुनाए और बताया कि आखिर क्यों इंदौर की पत्रकारिता की पहचान और ख्याति पूरे देश में कुछ अलग-सी है।
किस्सागोई में पूर्व अध्यक्ष सतीश जोशी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी, तपेंद्र सुगंधी, प्रवीण शर्मा और अरविंद तिवारी ने पत्रकारिता के अनेक रोचक किस्से सुनाकर तालियां बटोरीं।
तत्पश्चात परिसर में 64 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, आतिशबाजी हुई और बैंड पर कलाकारों ने देशभक्तिपूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी। इससे पहले सुबह मूर्धन्य संपादक राजेंद्र माथुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा इंदौर प्रेस क्लब बहुत सौभाग्यशाली है कि इसकी कमान ऐसे मनीषियों के हाथों में रही, जिनका नाम पत्रकारिता में देशभर में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है।
मैं प्रेस क्लब के अपने सभी पूर्व अध्यक्षों को विनम्रतापूर्वक प्रणाम करते हुए यह कहना चाहता हूं कि आपने प्रेस क्लब रूपी विरासत को जिस रूप में सौंपा है, उसकी ख्याति और कीर्ति को हम बरकरार रखेंगे।
अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले, विजय प्रकाश भट्ट, लक्ष्मीकांत पंडित, अभिषेक रघुवंशी, नितिन जैन, शैलेश पाठक आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रदीप जोशी ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने माना।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गजानंद वर्मा, प्रदीप शुक्ला, अनिल कर्मा, अनिल धड़वईवाले, मदनलाल दुबे, ललित उपमन्यु, जितेंद्र जाखेटिया, विजय अड़ीचवाल, सुदेश तिवारी, राजेंद्र कोपरगांवकर, धर्मेश यशलहा, राहुल वावीकर, निरंजन वर्मा, सुधीर पंडित, राजीव उपाध्याय, चंद्रशेखर शर्मा, राजू घोलप, दीपक शर्मा, केएल जोशी, पंकज शर्मा, अर्पण जैन, प्रदीप जोशी, सुरेंद्रसिंह पंवार, किरण वाईकर, संजीव मालवीय, मार्टिन पिंटो, रोशनसिंह राजावत, दिनेश पुराणिक, दिनेश सालवी, सी. अर्जुन, आशीष जादौन, आशीष तिवारी, शैलेंद्र श्रीमाल, शैलेंद्र महाजन, नाना नागर, शैलेंद्र कश्यप, वरिष्ठ छायाकार महेंद्र राठौर, संदीप जैन, नवीन मौर्य, देवेंद्र मालवीय, गोपाल वर्मा, नितिन सोलंकी, करण अहीरवार, बंटी गुंजाल, राजकुमार वर्मा, लोकेंद्रसिंह चौहान, दीपक जैन, सिराज खान, सतीश गौड़, आलोक वाजपेयी, हाई कोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष रितेश इनाणी, वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम वाजपेयी, सरिता काला, उर्मिला रायकवार, समाजसेवी अलका सैनी, हकीमउद्दीन जमींदार सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे।
राजेंद्र माथुर को याद किया
प्रेस क्लब अध्यक्ष कर्दम के नेतृत्व में सुबह मूर्धन्य संपादक स्व. राजेंद्र माथुर की पलासिया तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सतीश जोशी, अरविंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार रमण रावल, नीलमेघ चतुर्वेदी, जयसिंह रघुवंशी, राजेंद्र कोपरगांवकर, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, महासचिव प्रदीप जोशी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले, विजय प्रकाश भट्ट, लक्ष्मीकांत पंडित, अभिषेक रघुवंशी, अर्पण जैन, नवीन मौर्य, आशीष जोशी, प्रदीप मसीह, देवेंद्र मालवीय, बंसीलाल लालवानी सहित अनेक पत्रकार एवं छाया चित्रकार उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!