इंदौर-अहमदाबाद फ्लाइट कैंसिल: तकनीकी खराबी से इंडिगो की उड़ान रद्द; यात्रियों की हुई फजीहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर गुरुवार सुबह यात्रियों को भारी परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद-इंदौर रूट की इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण अचानक रद्द कर दी गई। इसके साथ ही स्टार एयर भी मुंबई और गोंदिया रूट की अपनी उड़ानें निरस्त कर दीं, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
तकनीकी खराबी के चलते दोनों उड़ानें निरस्त
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-7173 रोजाना सुबह 8:10 बजे अहमदाबाद से इंदौर आती है और 6E-7174 बनकर 8:45 बजे वापस रवाना होती है। गुरुवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले ही विमान में तकनीकी खराबी के संकेत मिले। इंजीनियरों की जांच के बाद इसे उड़ान के लिए असुरक्षित माना गया, जिसके चलते दोनों ही उड़ानों को एहतियातन रद्द कर दिया गया।
सुबह-सुबह यात्रियों का फूटा गुस्सा
अहमदाबाद जाने वाले यात्री सुबह 7 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। चेक-इन के दौरान अचानक फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में नाराजगी फैल गई। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें अंतिम समय पर जानकारी दी गई, जिससे उनके जरूरी काम और कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूट गए। कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई और यात्रियों की एयरलाइंस स्टाफ से तीखी बहस भी हुई। स्थिति को संभालने के लिए अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। यात्रियों को रिफंड, रिबुकिंग और अन्य फ्लाइट्स में समायोजन के विकल्प दिए गए, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
स्टार एयर की उड़ानों ने बढ़ाई परेशानी
इंडिगो के साथ ही स्टार एयर ने भी ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए अपनी चार उड़ानें निरस्त कर दीं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। रद्द की गई उड़ानों का शेड्यूल इस प्रकार रहा- मुंबई से इंदौर: दोपहर 1:40 बजे, इंदौर से गोंदिया: दोपहर 2:10 बजे, गोंदिया से वापसी: शाम 5:20 बजे और इंदौर से मुंबई: शाम 5:50 बजे।
लगातार कैंसिलेशन से घट रहा भरोसा
पिछले कुछ दिनों से स्टार एयर की उड़ानों के लगातार निरस्त होने से यात्रियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। खासकर बिजनेस ट्रैवलर्स और मेडिकल इमरजेंसी वाले यात्रियों को इससे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों का एयरलाइंस पर भरोसा भी प्रभावित हो रहा है।
अनिश्चितता के बीच सामान्य संचालन का दावा
हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन ने अन्य उड़ानों के सामान्य संचालन का दावा किया है, लेकिन लगातार हो रहे कैंसिलेशन के कारण यात्रियों के बीच अब भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!