इंडिगो फ्लाइट टेक-ऑफ से ठीक पहले रुकी: रनवे पर दौड़ते विमान में अचानक लगे ब्रेक; 221 यात्रियों की बढ़ी धड़कनें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुंबई से भोपाल आ रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विमान टेक-ऑफ के अंतिम चरण में अचानक रोक दिया गया। एयरबस A-321 नियो विमान रनवे पर पूरी रफ्तार पकड़ चुका था और कुछ ही क्षणों में उड़ान भरने वाला था, तभी पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला।
रनवे पर दौड़ते विमान में अचानक लगे ब्रेक
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने तत्काल टेक-ऑफ निरस्त कर विमान को रोक दिया। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट मंगलवार दोपहर करीब 3:50 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भोपाल के लिए रवाना होने वाली थी।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति मिलने के बाद विमान ने रनवे पर गति पकड़ ली थी, लेकिन अंतिम क्षणों में तकनीकी अलर्ट मिलने पर पायलट ने तत्काल ब्रेक लगाकर विमान रोक दिया।
221 यात्रियों की बढ़ी धड़कनें
विमान में कुल 221 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट फैल गई। कई यात्रियों ने इसे बेहद तनावपूर्ण अनुभव बताया। नियमित हवाई यात्री देवाशीष ने कहा कि तेजी से दौड़ते विमान का अचानक रुकना किसी बड़े झटके जैसा महसूस हुआ।
हज यात्रियों के परिजनों को करना पड़ा इंतजार
फ्लाइट में हज यात्रा से लौट रहे करीब 25 यात्री भी शामिल थे। उनके स्वागत के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में परिजन पहले से मौजूद थे, लेकिन तकनीकी जांच के कारण उन्हें निर्धारित समय से काफी अधिक इंतजार करना पड़ा।
इंजीनियरों ने की तकनीकी जांच
घटना के बाद विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग बे में खड़ा किया गया, जहां एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने विस्तृत जांच की। करीब एक घंटे तक तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा जांच चलती रही।
करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची फ्लाइट
सभी परीक्षण पूरे होने और विमान को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद शाम 6:26 बजे फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भरी। इसके बाद विमान रात करीब 7:40 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा।
सुरक्षा के लिहाज से अहम फैसला
हालांकि एयरलाइन की ओर से तकनीकी खराबी की प्रकृति के बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि टेक-ऑफ के अंतिम चरण में उड़ान रोकना सामान्य स्थिति नहीं होती। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों के तहत पायलट का यह निर्णय पूरी तरह आवश्यक और एहतियाती कदम माना जाता है।
संबंधित समाचार

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!