इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट: करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेंगलुरु से इंदौर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सोमवार सुबह अचानक मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन गई। उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर पायलट ने विमान को हैदराबाद डायवर्ट करने का फैसला लिया। विमान सुबह 8:41 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा। इस घटना के चलते फ्लाइट के इंदौर पहुंचने में करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका जताई गई। वहीं, इसका असर इंदौर से चंडीगढ़ जाने वाली अगली उड़ान पर भी पड़ सकता है।
हवा में बिगड़ी यात्री की तबीयत
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-959 सोमवार सुबह बेंगलुरु से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। विमान में 100 से अधिक यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान सुबह करीब 8:10 बजे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उस समय विमान तेलंगाना के जहीराबाद के आसपास उड़ रहा था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विमान में मेडिकल इमरजेंसी घोषित की गई। यात्री को जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पायलट ने विमान का मार्ग बदलकर हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी सूचना
यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद हैदराबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई। आवश्यक समन्वय के बाद विमान को हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। सुबह 8:41 बजे विमान की लैंडिंग हुई। हालांकि, यात्री को क्या परेशानी हुई थी और हैदराबाद में उतरने के बाद उसकी स्वास्थ्य स्थिति कैसी रही, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
इंदौर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट पर भी असर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, फ्लाइट 6E-959 को सुबह 9:25 बजे इंदौर पहुंचना था। इसके बाद इसी विमान को सुबह 10 बजे इंदौर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होना था।
हैदराबाद डायवर्जन के कारण विमान के इंदौर पहुंचने में करीब दो घंटे की देरी होने की संभावना जताई गई। ऐसे में चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान का समय भी प्रभावित हो सकता है। इससे दोनों उड़ानों के यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर:10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव; अब इन प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त:बोले- हमलावरों और उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट:50 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी तकनीक; मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, इन पर होगा मंथन

महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा:महाअष्टमी पर मदिरा की धार के साथ 26 किमी की यात्रा पर निकला शासकीय दल

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग:हमले के बाद खुद घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे अभिनेता

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!